भोपाल में चाय की दुकान पर चाकू मारकर हत्या:बर्थडे पार्टी के विवाद में लिया बदला, युवक की हत्या के तीनों आरोपी गिरफ्तार

Updated on 29-07-2025 01:06 PM

भोपाल के कोलार क्षेत्र स्थित बंजारी इलाके में रविवार रात बदमाशों ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। ड्राइवर शुभम यादव का कुछ दिन पहले बर्थडे पार्टी में आरोपियों से विवाद हुआ था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, शुभम यादव (23) पिता मोर सिंह यादव, मूल रूप से सीहोर के कोतवाली थाना क्षेत्र का निवासी था। वह इन दिनों भोपाल के गौरव नगर, कोलार में रहकर ड्राइवरी कर रहा था।

22 जुलाई को उसके दोस्त की जन्मदिन पार्टी के दौरान शुभम का भूपेंद्र मालवीय, उसके बड़े भाई गोलू मालवीय और पड़ोसी आकाश से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि उस समय बात थाने तक नहीं पहुंची थी, लेकिन बदला लेने की नीयत से आरोपी भूपेंद्र शुभम की तलाश में था।

पेट और आंख के पास चाकू मारकर की हत्या रविवार रात करीब 10:30 बजे शुभम बंजारी स्थित नुक्कड़ चाय की दुकान पर पहुंचा। वहां भूपेंद्र, गोलू और आकाश से आमना-सामना हो गया। तीनों ने मिलकर शुभम को घेर लिया और मारपीट करने लगे। इसके बाद चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू की कई वार शुभम के पेट और आंख के पास लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी उसके भाई नरेंद्र यादव को दी। नरेंद्र उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोलार थाना पुलिस के अनुसार अस्पताल से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर केस दर्ज किया गया।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों भूपेंद्र मालवीय (26), गोलू मालवीय (30) और आकाश जिन्नारे (22), सभी निवासी अंबेडकर नगर झुग्गी को गिरफ्तार कर लिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.