हरियाणा में एमपी एटीएस की टीम पर हत्या का केस:गुरुग्राम में होटल की छत से गिरा था युवक

Updated on 10-01-2025 12:04 PM

हरियाणा के गुरुग्राम के सोहना में एक होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर हुई युवक की मौत के मामले में मध्यप्रदेश एटीएस की परेशानी बढ़ गई है। बिहार निवासी हिमांशु (23) मप्र टेरर फंडिंग और साइबर क्राइम से जुड़े छह आरोपियों में से एक था।

हरियाणा पुलिस ने हिमांशु के चाचा चंदन कुमार की शिकायत पर मप्र एटीएस पर हत्या का केस दर्ज किया है। सोहना पुलिस होटल के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच कर रही है ताकि घटना के सही कारणों का पता चल सके।

इस मामले में हरियाणा पुलिस ने ज्यूडिशियल जांच शुरू कर दी है। एडीजी इंटेलिजेंस योगेश देशमुख ने मप्र एटीएस टीम के नौ सदस्यों को सस्पेंड कर दिया है, जिसमें इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और आरक्षक शामिल हैं।

एटीएस का दावा- भागते समय बिल्डिंग से गिरा हिमांशु मध्यप्रदेश एटीएस ने दावा किया है कि हिमांशु बाथरूम जाने के बहाने गैलरी में आया और वहां से नीचे के बिजली केबल के सहारे भागने की कोशिश की। लेकिन वह केबल को पकड़ नहीं पाया और सिर के बल गिर गया। एटीएस ने उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

परिजन ने एमपी एटीएस पर लगाया हत्या का आरोप मृतक हिमांशु के परिजन ने एटीएस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हिमांशु के चाचा चंदन कुमार ने सोहना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि हिमांशु दिल्ली में पढ़ाई कर रहा था और सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था।

उन्होंने आरोप लगाया कि मप्र एटीएस ने हिमांशु और उसके साथियों को होटल में रखा और फिर उसे तीसरी मंजिल से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। एटीएस के पास हिमांशु को हिरासत में लेने के लिए कोई वारंट भी नहीं था।

आरोपियों के साइबर क्राइम, टेरर लिंक की जांच जारी मप्र एटीएस ने 6 आरोपियों से 14 लैपटॉप, एक टैबलेट, 41 मोबाइल फोन और 85 डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि हिमांशु और एक अन्य आरोपी पूरे नेटवर्क के जिम्मेदार थे, जबकि चार अन्य सहयोगी थे। मामले की जांच मप्र साइबर सेल और एटीएस की ओर से की जा रही है। यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों का टेरर लिंक था या नहीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.