डॉ. ऋचा पांडे के पति पर चलेगा हत्या का केस:भोपाल कोर्ट में आरोप तय, परिजनों ने जहर देकर मारने के लगाए थे आरोप

Updated on 10-07-2025 01:42 PM

भोपाल में नवविवाहिता डॉ. रिचा पांडे की संदिग्ध मौत के मामले में पति डॉ. अभिजीत पांडे के खिलाफ आरोप तय कर दिए गए। बुधवार को अपर सत्र न्यायाधीश नीलू संजीव श्रंगीऋषि की कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अभिजीत पांडे पर पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने, दहेज हत्या, हत्या, दहेज प्रताड़ना और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत आरोप तय किए हैं।

बता दें, 21 मार्च 2025 को डॉ. रिचा पांडे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजन ने दहेज की मांग को लेकर पति पर जहर देकर हत्या की आशंका जताई थी। शाहपुरा पुलिस को बंसल अस्पताल से डॉ. रिचा पांडे की संदिग्ध मौत की सूचना मिली थी।

पुलिस ने 24 मार्च को रात 10 बजे अभिजीत के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया था।

27 जून को पेश किया चालान जांच में डॉक्टर रिचा के हाथ में इंजेक्शन लगाने के निशान मिले थे। एनेस्थीसिया का इंजेक्शन देकर हत्या किए जाने के आरोप मृतिका के परिजन ने आरोपी डॉ. अभिजीत पांडे पर लगाए थे।

पुलिस ने मामले की जांच के बाद‌ आरोपी डॉ. अभिजीत पांडे के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, दहेज हत्या और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर 27 जून को जिला अदालत में आरोपी के खिलाफ चालान पेश किया था।

डॉ. रिचा पांडे मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली थी। उनकी शादी दिसंबर 2024 में सतना के रहने वाले डॉ. अभिजीत पांडे से हुई थी।

सुसाइड वाले दिन पति ने कहा- साथ में डिनर किया रिचा की लाश मिलने के बाद पति अभिजीत पांडे ने कहा था कि बैक पैन की शिकायत के चलते वह 20 मार्च की रात अलग कमरे में सोया था। इससे पहले रिचा के साथ डिनर किया था। 21 मार्च को सुबह जब रिचा के कमरे का गेट नहीं खुला तब मजदूरों को बुलाकर गेट को तुड़वाया।

पत्नी बेसुध हालत में बिस्तर पर पड़ी थी। आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। तत्काल उसे बंसल हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

पिता ने लगाए थे आरोप- 3 करोड़ मांग रहा था

रिचा का अंतिम संस्कार 22 मार्च को भोपाल के भदभदा विश्राम घाट में किया गया। इस दौरान रिचा के पिता ने बताया था कि दहेज में घर दिलाने के नाम पर दामाद 3 करोड़ रुपए की मांग भी करता था। मांग पूरी नहीं होने के कारण रिचा को परेशान करता था। देरी से घर लौटता था। शंका होने के बाद रिचा ने उसके संबंध में पड़ताल की, तब उसके संदिग्ध आचरण की चौंकाने वाली जानकारियां मिलीं।

दामाद के क्लीनिक पर आते थे किन्नर डॉक्टर के पिता विनोद चंद्र पांडे ने कहा था - दामाद कब आता, कब जाता, बेटी उससे ज्यादा मतलब नहीं रखती थी। इसके पीछे बेटी का एक ही मकसद था, परिवार में किसी प्रकार का कलेश न हो। लेकिन, दामाद के आचरण को लेकर उसे बड़ी जानकारी मिली थी।

उसके क्लीनिक में अधिकांश किन्नर ही आते थे। दामाद अपने क्लीनिक में सेक्स रैकेट चलाता था इसलिए वह दूसरे पेशेंट से ज्यादा मतलब नहीं रखता था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.