भोपाल में मुस्लिम समाज मना रहा ईद उल अजहा, ताजुल सहित सभी मस्जिदों में अदा हुई नमाज

Updated on 17-06-2024 01:06 PM
भोपाल। इस्लामी महीने जिल हिज्ज की 10 तारीख को आज ईद उल अजहा मनाई जा रही है।  भोपाल में ईदगाह शहर की सभी मस्जिदों में सोमवार सुबह ईद की नमाज अदा की गई। ईद की पहली नमाज ईदगाह पर शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने अदा करवाई।

इसके बाद जामा मस्जिद, ताजुल मस्जिद, मोती मस्जिद और अन्य मस्जिदों में नमाज अदा हुई। आल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी अध्यक्ष डा. औसाफ शाहमीरी खुर्रम ने बताया कि अकीदत का यह त्योहार 3 दिन तक चलता रहेगा।

ईद का बाजार गुलजार, 70 करोड़ रुपये तक कारोबार होने के आसार

ईद उल अजहा पर्व पर शहर के करोंद, सुभाष नगर, गांधीनगर, इब्राहिमपुरा, चौक बाजार, नदीम रोड, जहांगीराबाद, लक्ष्मी टॉकीज सहित अन्य बाजारों में ईद उल अजहा के चलते 70 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।

के बाजार में रौनक दिख रही है। शहर सहित आसपास के गांवों से ग्रामीण बकरे लेकर पहुंच रहे हैं। लोग बकरों की खरीदारी कर रहे हैं।

दाऊदी बोहरा समुदाय ने रविवार को मनाई ईद

दाऊदी बोहरा समुदाय द्वारा भोपाल शहर की मस्जिदों में रविवार को ईद की नमाज अदा की। इसके बाद बोहरा समाज ने कुर्बानी देकर अल्लाह के लिए अपनी अकीदत पेश की। दाऊदी बोहरा समुदाय के कमरुद्दीन दाऊदी ने बताया कि ईद उल अजहा के मौके पर शहर की मालीखेड़ा, सैफिया रोड, अलीगंज, सईद कालोनी आदि जमातखाना में ईद का विशेष खुतबा हुआ।

पीरगेट स्थित मालीपुरा मस्जिद में ईद-उल-अजहा की नमाज के बाद एक-दूसरे को परंपरागत तरीके से मुबारकबाद देतीं बोहरा समाज की महिलाएं। इस मौके पर सभी ने देश में शांति, समृद्धि और उन्नति की कामना की।

तीन दिन तक चलेगा कुर्बानी का सिलसिला

मजहबी उलेमाओं ने त्योहार को लेकर खास तकरीर की। सुबह फजीर की नमाज के फौरन बाद हुए इस कार्यक्रम के बाद अकीदतमंद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाया। इसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। कुर्बानी का यह सिलसिला तीन दिन तक चलेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.