सड़क निर्माण मानदंडों के अनुरूप होना चाहिए

Updated on 24-02-2024 11:50 AM

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने सड़क निर्माण के ठेकेदार को हिदायत दी कि निर्माण कार्य निर्धारित मानदंडों के अनुरूप होना चाहिए। उन्होंने जुबली गेट से अयोध्या बायपास फोर लेन पर हो रहे डामरीकरण की समक्ष में थिकनेस की माप भी कराई। उन्होंने कहा कि सड़क टिकाऊ रहे, इस बात का निर्माण के समय पूरा-पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने सड़क निर्माण की मॉनिटरिंग कर रहे लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर को कहा कि गुणवत्ता में समझौता नहीं किया जा सकता। श्रीमती गौर शुक्रवार को पिपलानी क्षेत्र के विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर रही थीं।

श्रीमती गौर ने मौके पर मौजूद पार्षद और स्थानीय नागरिकों से कहा कि वे निर्माण कार्यों पर नजर रखें। ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में जहां कहीं भी प्रथम दृष्टया कार्य की गुणवत्ता निम्न स्तर की पाई जाए, वहां की जानकारी तुरंत मुझे दें। ऐसे ठेकेदारों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करेंगे। श्रीमती गौर ने कहा कि जुबली गेट से अयोध्या बायपास तक ढ़ाई किलोमीटर लंबाई की सड़क का डेढ़ करोड़ रूपये की लागत से निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस सड़क से कर्मवीर नगर, शिवाकांती, भवानी धाम, निजामुद्दीन और अयोध्या बायपास क्षेत्र की अनेक कॉलोनियों के रहवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

श्रीमती गौर ने भरत नगर में नाली निर्माण सहित पिपलानी क्षेत्र में चल रहे अन्य निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। पार्षद श्रीमती उर्मिला मौर्य, पार्षद श्रीमती शिरोमणि शर्मा, श्री छोटू पंडित, श्री भीकम सिंह बघेल, श्री लवकुश यादव, श्री राकेश राजपूत, श्री सुरेश पटेल, श्री सुरेश विश्वकर्मा, श्री अजीत त्यागी सहित बड़ी संख्या में नागरिक साथ थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.