जनता की जिंदगी को बदलना ही मेरा ध्येय है - मुख्यमंत्री

Updated on 01-11-2021 06:00 PM

रीवा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय प्रवास पर रीवा जिले के देवतालाब पहुंचे। मुख्यमंत्री ने देवतालाब स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के अनुरोध पर देवतालाब को नगर पंचायत  तथा तहसील बनाने की कार्यवाही शीघ्र शुरू करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वेक्षण करके सोलर प्लांट लगाने के लिए स्थान तय किया जाएगा। कलेक्टर गौ अभ्यारण्य की स्थापना के लिए सर्वेक्षण कराकर प्रस्ताव प्रस्तुत करें। देवतालाब बहुत पवित्र स्थल है। देवतालाब के शिव मंदिर का जीणोद्धार भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने देवतालाब तथा ढेरा में सीएम राइजिंग स्कूल खोलने एवं बहुती तथा सीतापुर में पुलिस चौकी खोलने की भी घोषणा की। समारोह में मुख्यमंत्री जी ने 99 करोड़ 77 लाख रूपए के 59 कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन किया। विधानसभा अध्यक्ष गौतम ने मुख्यमंत्री द्वारा मांगे माने जाने पर उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर  मुख्यमंत्री जी ने कन्या पूजन करके बेटियों का सम्मान किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने सीतापुर से रायपुर कर्चुलियान सड़क का नाम क्षेत्र के शहीद दीपक सिंह स्मृति सड़क करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की आठ दिवसीय साइकिल यात्रा का समापन किया। उन्होंने साइकिल यात्रा में शामिल यात्रियों का सम्मान किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि कोरोना काल की कड़की के बावजूद जनकल्याण के कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। विन्ध्य क्षेत्र के किसान गेंहू तथा धान उत्पादन में रिकार्ड बना रहे हैं। यहां के किसान पंजाब को भी कुछ दिनों में मात दे देंगे। खेती के विकास के लिए सिंचाई सुविधा होना आवश्यक है। नईगढ़ी लिफ्ट इरिगेशन का कार्य तेजी से पूरा किया जाएगा। बहुती नहर तथा जिले के अन्य क्षेत्रों में सर्वेक्षण कराकर बाणसागर की नहर पहुंचाने का प्रयास होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 17 माह में किसानों को 172 हजार करोड़ रूपए की राशि उनके बैंक खातों में प्रदान की गई है। मेरी सरकार गरीबों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। लोगों का जीवन बदलना मेरा ध्येय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भू अधिकार योजना से हर गरीब परिवार को आवासीय भूमि का पट्टा नि:शुल्क दिया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना का पुन: सर्वेक्षण कराकर इनमें पात्र लोगों के नाम जोड़े जाएंगे। संबल योजना पुन: शुरू कर दी गई है। गरीब विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए पूरी सहायता दी जाएगी। मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए उनकी फीस सरकार भरेगी। प्रदेश में इस वर्ष एक लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से भी युवाओं को रोजगार का अवसर दिया जाएगा। जनसभा से पहले मुख्यमंत्री जी ने देवतालाब के प्रसिद्ध शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश के विकास के लिए आशीर्वाद मांगा। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते हुए महाविद्यालय भवन का नाम सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष जी की पहले की दो साइकिल यात्राओं के समापन पर कालेज तथा 116 लाख रूपए की सड़क का उपहार दिया गया था। इस साइकिल यात्रा के समापन में भी विधानसभा अध्यक्ष जी ने जो मांगे रखी हैं उन्हें पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

समारोह में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने मेरी सभी साइकिल यात्राओं का समापन किया और हर यात्रा में क्षेत्र को सौगातें दी हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने देवतालाब को नगर पंचायत तथा तहसील बनाने, सोलर प्लांट की स्थापना, गौ अभ्यारण्य की स्थापना, सीतापुर से रायपुर कर्चुलियान सड़क का नाम शहीद दीपक सिंह के नाम पर रखने नईगढ़ी में कृषि उपज मण्डी की स्थापना, तीन सीएम राइजिंग स्कूलों की स्थापना, देवतालाब मंदिर के जीर्णोद्धार तथा देवतालाब में रेस्ट हाउस निर्माण की मांग रखी।

समारोह में सांसद जनार्दन मिश्र, पिछड़ावर्ग आयोग के सदस्य तथा विधायक मऊगंज प्रदीप पटेल, पूर्व मंत्री एवं विधायक रीवा राजेन्द्र शुक्ल, विधायक त्योंथर श्यामलाल द्विवेदी, प्रदेश महामंत्री राजेश पाण्डेय, जिला अध्यक्ष भाजपा डॉ. अजय सिंह, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राहुल गौतम, रणविजय सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माया सिंह, मदन मोहन गुप्त, सुरेन्द्र सिंह चंदेल, कमिश्नर रीवा संभाग अनिल सुचारी, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण तथा हजारों आमजन उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.