देवतालाब विधानसभा क्षेत्र की जनता का प्रथम सेवक बनकर कार्य करना ही मेरा लक्ष्य है - विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम

Updated on 31-10-2021 06:05 PM

रीवा /भोपाल विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की जनसंपर्क साइकिल यात्रा आज सातवें दिन ग्राम चमडि़या से प्रारंभ होकर उसरा, बेलहा, डिहिया हिनौती, जुड़मानिया मुरली, अहलौवा, हसलो, जुड़मनिया रघुनाथ होते हुए गनिगवां पहुंची जहाँ उन्होंने रात्रि विश्राम किया। साइकिल यात्रा के दौरान श्री गौतम ने ग्रामवासियों से संवाद करते हुए जनसभाओं को संबोधित किया तथा लोगों की समस्याएं भी सुनीं निराकरण की पहल की।

साइकिल यात्रा के दौरान लोगों से रूबरू होते हुए विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि देवतालाब विधानसभा क्षेत्र की जनता का प्रथम सेवक बनकर उनके हित में कार्य करना ही मेरा लक्ष्य है। साइकिल यात्रा का उद्देश्य है कि मैं आमजन तक सीधे पहुंच सकूं उनकी एवं क्षेत्र की समस्याएं जानकर उनके निराकरण हेतु आवश्यक पहल कर सकूं। श्री गौतम ने कहा कि देवतालाब में विकास एवं जन कल्याण के अनेक कार्यों की सौगात देने आज 31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रहे हैं। अत: विकास के इस जनकुंभ में सभी सहभागी बनें अपना समर्थन देकर जनसभा को ऐतिहासिक बनाएं।

विधानसभा अध्यक्ष ने साइकिल यात्रा के दौरान ग्राम पुरैनी में कृषक के खेत में ट्रैक्टर चलाया। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से खेती को लाभ का धंधा बनाने तथा कृषकों को लाभ दिलाने हेतु अनेक कार्यक्रम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राहुल गौतम के नेतृत्व में 25 से अधिक व्यक्तियों ने रक्तदान देकर एक मिसाल कायम की। विधानसभा अध्यक्ष ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान सबसे पुण्य कार्य है। इससे जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है।

जुड़मनिया रघुनाथ में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए समाजसेवी एवं दैनिक जागरण समाचार पत्र के संपादक मदन मोहन गुप्त ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष की साइकिल यात्रा की गूंज प्रदेश के साथ देश में भी हो रही है। श्री गौतम की यह यात्रा जनसेवा की यात्रा है। उन्होंने आमजन के हित में हमेशा संघर्ष किया है। मैं अपने को सौभाग्यशाली मानता हूँ कि मैंने भी आज इस साइकिल यात्रा में भाग लिया। साइकिल यात्रा में रामनरेश तिवारी निष्ठुर, शिवपूजन शुक्ला, बिहारीलाल सिंह, श्यामनारायण शर्मा, रामजयेश, संतोष तिवारी, राधा नामदेव, घनश्याम नामदेव, मन्नू गुप्ता, सुशीला पटेल, सुरेन्द्र सिंह चंदेल, विजय गुप्ता, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी साइकिल यात्री उपस्थित रहे।

- प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक

विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम ने शनिवार शाम देवतालाब में सभास्थल पर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर रविवार को होने वाले जनसंपर्क साईकिल रैली के समापन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जिला कलेक्टर टी इलैराजा एवम एसपी नवनीत के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.