'मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया', MP के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा बोले-कांग्रेस और इंटरनेट यूजर्स के खिलाफ कार्रवाई करुंगा
Updated on
17-05-2025 11:29 AM
जबलपुर। मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री विजय शाह के विवादित बयान के बाद उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का कथित बयान भी विवाद में है। देवड़ा इसे 'तोड़ मरोड़ कर पेश करना' ठहरा रहे हैं, इसके साथ ही कांग्रेस और सोशल मीडिया पर पोस्ट प्रसारित करने वालों की शिकायत की तैयारी कर रहे हैं। जिस बयान पर विवाद है, वो शुक्रवार को जबलपुर में आयोजित सिविल डिफेंस वालेंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिया गया है। ऐसे में जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने जिला प्रशासन का पक्ष रखते हुए कहा है कि कुछ न्यूज चैनलों द्वारा प्रसारित खबर पूर्णतः भ्रामक है। खबर सनसनीखेज बनाने के लिए तथ्यों को तोड़-मरोड़कर जोड़ा गया।
उपमुख्यमंत्री द्वारा कहा गया था कि देश की सेना, वो सैनिक 'उनके' चरणों में पूरा देश नतमस्तक है। न्यूज चैनल ने 'उनके' शब्द को जानबूझकर गलत संदर्भ में प्रस्तुत किया।
जो पूर्णतः असत्य है। जबकि उन्होंने 'उनके' शब्द सैनिकों के लिए उपयोग किया गया है। देवड़ा ने क्या कहा 'यशस्वी प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देना चाहेंगे। (कुछ क्षण रुककर) और पूरा देश, देश की वो सेना, वो सैनिक उनके चरणों में नतमस्तक है, उन्होंने जो जवाब दिया है, उनके चरणों में पूरा देश नतमस्तक है।
उसकी जितनी सराहना की जाए जितना कहा जाए, एक बार उनके लिए जोरदार तालियां बजा दीजिए।' सोशल मीडिया पर क्या वायरल हुआ 'पूरा देश और सेना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चरणों में नतमस्तक है'।
प्रियंका वाड्रा ने किया पोस्ट...
कांग्रेस की महासचिव और लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर पोस्ट किया कि भाजपा के नेताओं की ओर से लगातार हमारी सेना का अपमान अत्यंत शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है।
भाजपा के लोग सेना को अपमानित कर रहे हैं और भाजपा अपने इन नेताओं पर कार्रवाई करने की जगह उन्हें बचाने में पूरा जोर लगा रही है।
भाजपा ऐसा करके हमारी सेना और देशवासियों को क्या संदेश देना चाहती है?
पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित अन्य नेताओं ने भाजपा के दोनों नेताओं को आरोप दोहराकर बर्खास्त करने की मांग की
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
भोपाल आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
इंदौर — द परफेक्ट
क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ
राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…