नकुल नाथ उड़नखटोले से तो भाजपा नेता घर-घर दे रहे दस्तक

Updated on 05-04-2024 12:11 PM
 भोपाल। मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर सबकी नजर है। यही वह सीट है जिसे भाजपा लंबे समय से हारती आ रही है। यहां चुनाव नाथ परिवार बनाम भाजपा हो गया है। कांग्रेस के प्रत्याशी नकुल नाथ उड़नखटोले से प्रचार करने के लिए जगह-जगह पहुंच रहे हैं तो भाजपा नेता सड़क मार्ग से गांव-गांव पहुंचकर घर-घर दस्तक दे रहे हैं। नाथ परिवार दो हेलीकाप्टर का उपयोग कर रहा है।

प्रचार की कमान कमल नाथ, उनकी पत्नी अलका नाथ, नकुल नाथ और उनकी पत्नी प्रिया नाथ ने संभाल रखी है। यहां कांग्रेस का कोई बड़ा नेता अब तक चुनाव प्रचार करने नहीं आया है। वहीं, भाजपा ने अपनी पूरी टीम छिंदवाड़ा में उतार दी है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी चुनावी प्रचार में सड़क मार्ग का उपयोग कर रहे हैं। दरअसल, भाजपा हाईकमान के ही स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विमान या हेलीकाप्टर का कम से कम उपयोग किया जाए और बूथ स्तर तक सड़क पर उतरकर जनता से संवाद हो।

नाथ परिवार 44 साल की सेवा का वास्ता देकर मांग रहा वोट

कमल नाथ का पूरा परिवार छिंदवाड़ा में 44 साल में किए गए कार्यों का वास्ता देकर वोट मांग रहा है। कमल नाथ प्रत्येक सभा में भावुक होते देखे जा रहे हैं। नकुल नाथ और उनकी पत्नी भी कमल नाथ द्वारा छिंदवाड़ा की जनता की सेवा में बिताएं वर्षों का उल्लेख करते हुए जनता से सहानुभूति पाने की कोशिश में जुटे हैं। कम समय में अधिक से अधिक लोगों से संपर्क किया जा सके, इसके लिए हेलीकाप्टर का उपयोग किया जा रहा है और गांव -गांव तक रोड शो और सभाएं की जा रही है।

कमल नाथ और नकुल नाथ अब छिंदवाड़ा में जनता के बीच जाने लायक भी नहीं बचे हैं। उन्हें पता है कि उनको सुनने और उनकी बात पर विश्वास करने कोई आने नहीं वाला है। इसलिए वे आते हैं हेलीकाप्टर से हाथ हिलाते हैं और जो भीड़ हेलीकाप्टर देखने आती है उन्हें नमस्ते करके चले जाते हैं। छिंदवाड़ा की जनता मन बना चुकी है कि अब उन्हें कमल खिलाना है। 

- डा. हितेष वाजयेपी, अध्यक्ष आरोप पत्र समिति, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.