साढ़े 6 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए, 7.47 लाख के जोड़े

Updated on 01-11-2024 12:11 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश के 228 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या 5, 61,38,277 (पांच करोड़ 61 लाख 38 हजार 277) है। 29 अक्टूबर को मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के साथ ही दावे-आपत्ति लेने का काम प्रारंभ हो गया, जो 28 नवंबर तक चलेगा।


बुधनी और विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के कारण यहां मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम अभी नहीं होगा। फरवरी से अक्टूबर तक मतदाता सूची से साढ़े छह लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं तो 7.47 लाख पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखबीर सिंह ने बुधवार को दी।


मध्य प्रदेश में 1202 थर्ड जेंडर मतदाता

  • मीडिया से चर्चा में उन्होंने बताया कि 228 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया गया है। इसमें पुरुष 2,87,82,296, महिला 2,72,80,147 और थर्ड जेंडर मतदाता 1,202 हैं।
  • सेवा मतदाता 74,632 हैं, जिसमें 72.198 पुरुष एवं 2,434 महिला मतदाता हैं। इनमें कुल 5,78, 848 दिव्यांग मतदाता है तथा 136 अप्रवासी भारतीय है। इस प्रकार समस्त मतदाताओं की संख्या 5,61,38,277 है।
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटाने और संशोधन के लिए विशेष अभियान 9, 10, 16 और 17 नवंबर को होगा। दावे आपत्तियों का निराकरण 24 दिसंबर तक किया जाकर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन छह जनवरी को किया जाएगा।

छह जनवरी को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन


मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, वोटर आइडी कार्ड में संशोधन कराने और मृत मतदाताओं के नाम हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह प्रक्रिया 28 नवंबर तक चलेगी। आगामी 9, 10 व 16, 17 नवंबर को पूरे प्रदेश में विशेष कैम्प लगाकर अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर कार्यालयीन समय में बीएलओ उपस्थित रहेंगे। प्राप्त सभी दावे आपत्तियों का 24 नवंबर तक निराकरण किया जाएगा।


युवा वोटर्स को घर पर मिलेगा वोटर आईडी


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जो युवा 1 जनवरी को 18 साल की आयु पूरी कर रहे हैं, वे मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए अग्रिम रूप से आवेदन कर सकते हैं। नए मतदाताओं का वोटर आईडी कार्ड स्पीड पोस्ट के जरिए आसानी से उनके घर तक पहुंच जाएगा।


भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार की निशुल्क सुविधाएं प्रदान की गई हैं। ऑनलाइन आवेदन वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से किया जा सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.