
ग्वालियर-चंबल में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए जसवंत जाटव को शिवपुरी का अध्यक्ष बनाया गया है। जाटव को भाजपा में आए पांच वर्ष भी हुए हुए हैं। वर्ष 2020 में दलबदल के बाद जाटव उपचुनाव हार गए थे। पिछले चुनाव में भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया था।