मप्र अकादमी की नैंसी सोलंकी ने पांच स्वर्ण व दो कांस्य सहित नौ पदक जीते

Updated on 27-11-2023 01:18 PM

 भोपाल। मप्र राज्य शूटिंग अकादमी की उभरती हुई निशानेबाज नैंसी सोलंकी के सटीक निशाने के दम पर मप्र ने 66वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में पांच स्वर्ण, एक रजत व तीन कांस्य सहित नौ पदक जीते। नैंसी ने पांच स्वर्ण व दो कांस्य पदक अपने नाम किए है।

गौरागांव स्‍थ‍ित मप्र राज्य शूटिंग अकादमी में 10 मीटर, 25 मीटर व 50 मीटर पिस्टल के मुकाबले खेले जा रहे है। 50 मीटर पिस्टल सीनियर महिलाओं के सिविलियन वर्ग में मप्र की नैंसी सोलंकी ने स्वर्ण पदक जीता। नैसी ने इसके बाद 50 मीटर पिस्टल जूनियर महिलाओं के सिविलियन वर्ग में भी स्वर्ण पदक जीता। 50 मीटर पिस्टल सीनियर महिलाओं के टीम वर्ग में भी मप्र अकादमी के निशानेबाजों ने स्वर्ण पदक जीता। नैंसी के साथ टीम में चिंकी यादव व मानवी जैन मौजूद थी। 50 मीटर पिस्टल जूनियर महिलाओं के टीम सिविलियन वर्ग इवेंट में भी मप्र के खाते में एक स्वर्ण पदक आया। स्वर्ण पदक विजेता टीम में नैंसी सोलंकी, अराध्या मिश्रा व अंकिता प्रसाद शामिल थी। 50 मीटर पिस्टल जूनियर महिलाओं के टीम वर्ग में मप्र की नैंसी सोलंकी, अराध्या मिश्रा व मानवी जैन ने स्वर्ण पदक जीता। 25 मीटर स्पोटर्स पिस्टल जूनियर पुरुष टीम इवेंट में युग प्रताप सिंह, सूरज शर्मा व हरिओम चावड़ा ने रजत पदक जीता। 25 मीटा स्पोटर्स पिस्टल जूनियर पुरुष वर्ग सिविलियन में सूरज शर्मा ने कांस्य पदक जीता। 10 मीटर एयर पिस्टल यूथ मिक्स टीम इवेंट में युग प्रताप सिंह और नैंसी सोलंक की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा 50 मीटर फ्री पिस्टल जूनियर महिला वर्म में मप्र अकादमी की नैंसी सोलंकी ने कांस्य पदक जीता।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.