ग्वालियर-चंबल अंचल से पहले विधानसभा अध्यक्ष होंगे नरेन्द्र सिंह तोमर

Updated on 13-12-2023 12:42 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश में पहली बार विधानसभा का अध्यक्ष ग्वालियर-चंबल अंचल से बनेगा। प्रदेश में अभी तक 18 अध्यक्ष हुए हैं। इनमें अधिकतर विंध्य और महाकोशल से रहे हैं। यह पहला अवसर है जब ग्वालियर-चंबल अंचल से आने वाले नरेंद्र सिंह तोमर को यह दायित्व दिया जा रहा है। भाजपा विधायकों की बैठक में तोमर को अध्यक्ष बनाए जाने का निर्णय लिया गया है।

वर्तमान अध्यक्ष गिरीश गौतम रीवा जिले के देवतालाब विधायक हैं। भाजपा ने जातीय और क्षेत्रीय समीकरण के अनुसार मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री के लिए नाम तय किए हैं। मुख्यमंत्री बनने जा रहे डा. मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मालवांचल से आते हैं तो एक अन्य उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल विंध्य अंचल का प्रतिनिधित्व करते हैं।

ग्वालियर-चंबल अंचल से पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर को नाम विधानसभा अध्यक्ष के लिए तय किया गया है। इसके पहले अधिकतर समय विधानसभा अध्यक्ष विंध्य और महाकोशल अंचल से बनते आए हैं, लेकिन इस बार पार्टी ने परिवर्तन किया है।

दरअसल, जब मुख्यमंत्री पद के लिए डा. मोहन यादव का नाम तय हो गया, तब तोमर के सियासी कद के हिसाब से केवल विधानसभा अध्यक्ष का पद ही था, जो सम्मानजनक होता। पक्ष-विपक्ष के बीच तालमेल बनाकर सदन की कार्यवाही को संचालित करना बड़ी जिम्मेवारी है। यह वही व्यक्ति कर सकता है, जो सबको साथ लेकर चले और तोमर की छवि ऐसी है।

महाकोशल से...

पंडित कुंजीलाल दुबे- नवंबर 1956 से मार्च 1967

काशीप्रसाद पांडे- मार्च 1967 से मार्च 1972

तेजलाल टेंभरे- मार्च 1972 से अगस्त 1972

ईश्वरदास रोहाणी- मार्च 2003 से नवंबर 2013

नर्मदा प्रसाद प्रजापति- जनवरी 2019 से मार्च 2020

विंध्य से...

गुलशेर अहमद- अगस्त 1972 से जुलाई 1977

रामिकशोर शुक्ल- मार्च 1984 से मार्च 1985

श्रीनिवास तिवारी- दिसंबर 1993 से दिसंबर 2003

गिरीश गौतम- फरवरी 2021 से निरंतर

बुंदेलखंड से...

मुकुंद सखाराम नेवालकर- जुलाई 1977 से जुलाई 1980

छत्तीसगढ़ से...

राजेंद्र प्रसाद शुक्ल- मार्च 1985- मार्च 1990 मालवांचल से...

यज्ञदत्त शर्मा- जुलाई 1980 से दिसंबर 1983

बृजमोहन मिश्रा- मार्च 1990 से दिसंबर 1993

मध्य भारत से...

डा. सीतासरन शर्मा- जनवरी 2014 से जनवरी 2021



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.