नर्मदा चौराहे का होगा विकास, मां नर्मदा और मां अहिल्या की मूर्तियां लगाई जाएंगी

Updated on 22-06-2023 06:09 PM
 इंदौर। शहर के विभिन्न स्थानों और चौराहों के विकास और सुंदरीकरण के अंतर्गत नर्मदा चौराहा भी विकसित किया जाएगा। नगर निगम इस चौराहे के सुंदरीकरण और विकास पर करीब पौने दो करोड़ रुपये खर्च करेगा। इस चौराहे पर 3 डी आकर्षक कलाकृतियों का निर्माण किया जाएगा। इसमें मां नर्मदा के साथ ही मां अहिल्या की मूर्ति, महेश्वर, अमरकंटक व भेडाघाट की आकर्षक कलाकृतियां तथा मां नर्मदा की लहरों की प्रतिकृति लगाई जाएगी।

यातायात समिति प्रभारी राकेश जैन ने बताया कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस चौराहे के सुंदरीकरण और विकास कार्यो की 3 डी डिजाइन की जानकारी ली। उन्होंने महापौर सभाकक्ष में प्रजेंटेेशन के माध्यम से किए जाने वाले कार्यों को देखा। इस दौरान निर्माणकर्ता एजेंसी के प्रतिनिधि व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

हाई पावर कमेटी के सामने चुनौती, 45 दिन में तैयार करना होगी रिपोर्ट
कालिंदी गोल्ड, सेटेलाइट हिल्स और फीनिक्स टाउनशिप की शिकायतों के निराकरण के उद्देश्य से हाई कोर्ट द्वारा बनाई गई हाई पावर कमेटी के सामने 45 दिन में शिकायतों पर सुनवाई पूरी कर रिपोर्ट तैयार करने की चुनौती है। कमेटी पीड़ितों के सामने 12 प्रतिशत ब्याज के साथ रकम वापस लेने का विकल्प भी रख चुकी है लेकिन ज्यादातर पीड़ित इसे स्वीकारने को तैयार नहीं। उनका कहना है कि इतने वर्षों में जमीन की कीमत पांच से आठ गुना हो गई है फिर वे क्यों दोगुनी रकम ले लें।

26 को आना है भूमाफिया का जवाब

कमेटी ने पीडितों का पक्ष सुनने के बाद भूमाफिया से जवाब मांगा है। उन्हें जवाब पेश करने के लिए 26 जून तक का समय दिया है। देखना यह है कि भूमाफिया कमेटी द्वारा सुझाए गए 12 प्रतिशत ब्याज के साथ रकम लौटाने के प्रस्ताव को स्वीकारते हैं या नहीं। अगर सभी पक्षों में सहमति नहीं बनती है तो कमेटी के गठन का उद्देश्य ही पूरा नहीं होगा और कोर्ट स्वयं ही फिर से शिकायतों पर सुनवाई करेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.