30 हजार का इनामी बदमाश नसीम बन्ने खां गिरफ्तार:बिश्नोई गैंग के नाम पर वारदात

Updated on 04-07-2025 01:18 PM

राजधानी में दहशत फैलाने वाले सनसनीखेज गोलीकांड के मुख्य आरोपी और खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा बताने वाले नसीम बन्ने खां को पुलिस ने बैतूल से गिरफ्तार कर लिया है। 30 हजार के इनामी नसीम ने चार दिन पहले छोला मंदिर थाना क्षेत्र में अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी, जिसमें 22 वर्षीय अमित वर्मा की जान चली गई थी।

गिरफ्तारी के दौरान वह भागने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान उसे पैर में चोट आई है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया है।

अमित नहीं, राजा खटीक था निशाना जानकारी के मुताबिक, वारदात के पीछे नसीम की लीलाधर कॉलोनी निवासी राजा खटीक से पुरानी रंजिश थी। शनिवार रात राजा के छोटे भाई आशु के जन्मदिन समारोह में शामिल होने पहुंचे अमित वर्मा को गोली लग गई। उस वक्त सभी दोस्त सड़क पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे, तभी दो बाइक पर सवार छह बदमाश आए और छह राउंड फायरिंग की। गोली अमित के सिर और पेट में लगी और उसकी मौत हो गई।

लूट की रकम को लेकर था विवाद पुलिस जांच में सामने आया है कि नसीम, वसीम और राजा खटीक पहले लूट की वारदातों में साथ काम करते थे। राजा और वसीम के भाई नदीम के बीच लूट के पैसों को लेकर विवाद हुआ था। राजा ने नदीम के साथ मारपीट कर दी थी। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए नसीम और उसके साथी राजा को मारने पहुंचे थे, लेकिन फायरिंग में अमित की जान चली गई।

घटना के बाद बदमाशों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिनमें वे वीआईपी रोड पर राहगीरों से झगड़ते और तलवारें लहराते नजर आ रहे हैं। इस पर पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने ₹30 हजार का इनाम घोषित कर क्राइम ब्रांच और जोन-4 की पांच टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया था।

बैतूल में छिपा था, दबिश में भागा तो लगी चोट पुलिस को सुराग मिला कि नसीम बैतूल जिले में एक रिश्तेदार के घर छिपा है। बुधवार देर रात दबिश देकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। इस दौरान वह भागने की कोशिश कर रहा था, तभी पैर फिसलने से उसे चोट आई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल लाया गया और कोर्ट में पेश कर 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पहले भी की है फायरिंग, रंगदारी वसूली नसीम ने दिसंबर 2023 में बुधवारा इलाके में टेंट कारोबारी नवाज रियाज पर भी फायरिंग की थी। वारदात से पहले उसने कारोबारी को वॉट्सऐप पर ऑडियो भेजकर 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। इनकार पर ताज टेंट हाउस में घुसकर गोली मारी थी। इस मामले में गिरफ्तार होने के बाद भी वह पुलिस कस्टडी से फरार हो चुका है। भागते समय हुए शॉर्ट एनकाउंटर में उसके पैर में गोली भी लगी थी।

46 आपराधिक मामले, तीन जिलों में सक्रिय नसीम बन्ने खां मूलतः शाजापुर का रहने वाला है, लेकिन सीहोर, राजगढ़ और भोपाल में वह लंबे समय से अपराध में सक्रिय रहा है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, अड़ीबाजी समेत 46 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़कर अपराध को अंजाम देने की बात करता रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.