राष्ट्रीय कैडेट कोर का 73वां स्थापना दिवस समारोह 28 नवंबर को

Updated on 28-11-2021 07:20 PM

भोपाल स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कैडेट कोर का 73वां स्थापना दिवस मनाया जायेगा। शौर्य स्मारक परिसर में सुबह 10:30 बजे यह समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रदेश के प्रत्येक मुख्यालय, युनिट और विद्यालयों में स्थापना दिवस को पूरे उत्साह से मनाया जायेगा। कार्यक्रम का समापन एनसीसी कैडेट्स द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक द्वारा किया जायेगा जिसमें भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के प्रदेश में 5 समूह मुख्यालय, जिनके अधीन 45 एनसीसी यूनिट्स, 303 कॉलेज और 634 स्कूल है जिनकी सूची में लगभग 90,000 कैडेट्स की नकरी है। राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) की स्थापना के साथ ही संस्था ने देश के युवाओं में चरित्र निर्माण, अनुशासन, साहसिक कार्यों में उत्साह और निःस्वार्थ सेवा भावना को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भूतपूर्व एनसीसी कैडेट्स देश के महत्वपूर्ण विभागों में उच्च पदों पर अपनी सेवाएं देते हुए संस्था का मान बढ़ा रहे है। एनसीसी का आधारभूत सिद्धांत है कि वह देश के युवाओं को इस तरह प्रशिक्षित करे कि बड़ी संख्या में योग्य और उत्साहित मानव संसाधन विकसित हो, जिसमें देश का नेतृत्व करने की सम्पूर्ण क्षमताएँ हो।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.