इंदौर में होगी नेशनल कार्डिओ प्रिवेंट कॉन्फ्रेंस 2025: देश विदेश के हार्ट एक्सपर्ट्स होंगे शामिल

Updated on 17-09-2025 05:15 PM

इंदौर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में हर साल लगभग 28% मौतें हृदय रोगों के कारण होती हैं। हाल के वर्षों में 30 से 40 वर्ष के युवाओं में हार्ट अटैक के मामलों में तेज़ी से वृद्धि हुई है। इसी गंभीर परिदृश्य को देखते हुए कार्डियोलॉजिकल सोसायटी ऑफ़ इंडिया (CSI), इंदौर चैप्टर द्वारा 6वाँ कार्डियो प्रीवेन्ट नेशनल कॉन्फ्रेन्स 4 और 5 अक्टूबर को इंदौर में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी कार्डियो प्रीवेंट 2025 के ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी एवं शहर के सुप्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉ राकेश जैन ने दी है।

इस वर्ष का विषय “रोड टू द हेल्दी हार्ट" रखा गया है, जिसमें देश-विदेश के प्रमुख कार्डियोलॉजिस्ट, हेल्थ एक्सपर्ट और रिसर्चर शामिल होंगे।

सुप्रसिद्ध फिजिशियन एवं कॉन्फ्रेंस साइंटिफिक चेयरमैन डॉ. ए के पंचोलिया ने कहा कि, “भारत में हृदय रोग अब केवल शहरी समस्या नहीं रह गया है, बल्कि छोटे कस्बों और गाँवों तक फैल चुका है। इस कॉन्फ्रेन्स का उद्देश्य डॉक्टरों और आम जनता को यह संदेश देना है कि रोकथाम ही सबसे प्रभावी इलाज है। इंदौर में होने वाला यह आयोजन नए विचारों, रिसर्च और उपयोगी मार्गदर्शन के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।”

कार्यक्रम के दौरान कई वैज्ञानिक सत्र और इंटरऐक्टिव वर्कशॉप्स रखे गए हैं, जिनमें हाइपरटेंशन, मोटापा, डायबिटीज, कार्डियक इमेजिंग, वरिष्ठ नागरिकों की हार्ट केयर गाइडलाइन्स और लाइफ़स्टाइल डिज़ीज़ के रोकथाम जैसे अहम विषयों पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान एक्सपर्ट डॉक्टर्स अपने अनुभव और नवीनतम रिसर्च साझा करेंगे। वहीं, युवा कार्डियोलॉजिस्ट और मेडिकल छात्र-छात्राओं को सीखने, संवाद करने और अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

कांफ्रेंस के चेयसमेन डॉ. विद्युत जैन ने कहा कि, “यह आयोजन केवल डॉक्टरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आम नागरिकों के लिए भी महत्वपूर्ण संदेश देगा कि संतुलित जीवनशैली, समय पर जांच और जागरूकता ही हृदय रोगों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। इंदौर में आयोजित होने वाला यह सम्मेलन हृदय स्वास्थ्य की दिशा में एक नई सोच और ठोस कदम का प्रतीक बनेगा।”

डॉ. राकेश जैन ने बताया कि, “इस कॉन्फ्रेंस में पब्लिक पार्टिसिपेशन को ध्यान के रखते हुए दिनांक 05-10-2025 रविवार को सुबह “आपके सवाल हमारे जवाब” कार्यक्रम रखा है जिसमे जानता के पूछे गए हृदय रोग संबंधित सवालों के जवाब देश, विदेश से आये कार्डियोलॉजिस्ट द्वारा दिए जाएँगे। इसमें शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन (निशुल्क) कराना अनिवार्य रहेगा।”


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
भोपाल : हर साल 20 जुलाई को दुनिया भर में विश्व क्लेफ्ट जागरूकता दिवस (वर्ल्ड क्लेफ्ट अवेयरनेस डे) मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुआत वर्ष 2025 में स्माइल ट्रेन ने…
 14 July 2026
इंदौर: चिकित्सा और नेत्र देखभाल के क्षेत्र में विश्वसनीयता व आधुनिकता का पर्याय बन चुके 'रोहित आई हॉस्पिटल' ने अपनी स्थापना के 35 गौरवशाली वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस…
 12 July 2026
भोपाल |  विश्व स्तरीय हृदय देखभाल (cardiac care) के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, मणिपाल हॉस्पिटल्स ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियक साइंसेज के…
 06 July 2026
इंदौर। शहर में आयोजित चौथी ब्रोंकोपल्मोनरी वर्ल्ड कांग्रेस 2026 का समापन रविवार को हुआ। यह केवल एक वैज्ञानिक सम्मेलन नहीं रही, बल्कि यह तेजी से बिगड़ते पर्यावरण और उससे पैदा हो…
 04 July 2026
इंदौर। डॉक्टरों के समर्पण, सेवा भावना और मरीजों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को सम्मान देने के उद्देश्य से केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस…
 02 July 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित मेडिकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। दिल्ली में आयोजित क्लस्टर ऑफ़ अचीवर्स (COA) के 37वे…
 25 June 2026
इंदौर : राष्ट्रीय कैंसर सर्वाइवर माह के अवसर पर एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल इंदौर ने कैंसर सर्वाइवर्स मीट का आयोजन किया। इस विशेष कार्यक्रम में कैंसर सर्वाइवर्स, उनके देखभालकर्ता (केयरगिवर्स), डॉक्टरों और स्वास्थ्य…
 19 June 2026
इंदौर : एचसीजी कैंसर हॉस्पिटल, इंदौर को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों और कैंसर की रोकथाम को लेकर चलाए गए प्रभावशाली ‘नो टोबैको अवेयरनेस एंड कैंसर प्रिवेंशन’ अभियान के लिए बिग एफएम द्वारा स्थापित ‘बेस्ट…
 13 June 2026
इंदौर: एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसआई) इंदौर सिटी चैप्टर द्वारा 8 से 14 जून तक आयोजित नेशनल सर्जन्स वीक 2026 के अंतर्गत शहर में चिकित्सा, अकादमिक संवाद, जनजागरूकता और…
Advt.