मध्यप्रदेश की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएँ समय-सीमा में पूरी होगी - श्रीमती उपाध्याय

Updated on 27-12-2021 05:32 PM

भोपाल।  अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण श्रीमती अलका उपाध्याय ने कहा है कि मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत संचालित सभी परियोजना को समय-सीमा में पूर्ण किया जाएगा।  श्रीमती उपाध्याय ने आज मंत्रालय में नेशनल हाई-वे की प्रदेश में कार्य प्रगति समीक्षा बैठक में यह बात कही।

अध्यक्ष प्राधिकरण श्रीमती उपाध्याय ने कहा कि मध्यप्रदेश देश के मध्य में स्थित होने से यहाँ से राष्ट्रीय राजमार्ग की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाएँ गुजरती हैं।  उन्होंने कहा कि प्रदेश में 8858 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग हैं।  वर्तमान में 10 हजार 250 करोड़ रुपए की लागत से 59 परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। इनकी कुल लंबाई 1997 किलोमीटर में से 1721 किलोमीटर का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और शेष कार्य प्रगति पर हैं।

श्रीमती उपाध्याय ने कहा कि सड़क पर योजनाओं को शीघ्रता से पूरा करने के लिए आवश्यक है कि राज्य सरकार द्वारा भू-अर्जन तथा फॉरेस्ट की एनओसी जारी कराने के काम को तेजी से किया जाए। उन्होंने अटल प्रोग्रेस-वे तथा नर्मदा एक्सप्रेस-वे के कार्यों की प्रगति की  समीक्षा भी की।  उन्होंने कहा कि यह दोनों परियोजनाएँ प्रदेश के विकास में क्रांतिकारी कदम होंगी।

प्रमुख सचिव लोक निर्माण नीरज मंडलोई ने कहा कि राज्य  सरकार द्वारा भू-अर्जन काम को तेजी से किया जा रहा है। निर्धारित समय-सीमा में सरकार परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.