राष्ट्रीय लोक सेवा दिवस:मुख्यमंत्री ने कहा - पारदर्शिता और जवाबदेही की भावना से काम करें लोक सेवक

Updated on 22-04-2025 12:48 PM

सिविल सेवा सिर्फ एक पेशा नहीं, यह जनसेवा का प्रभावी माध्यम है। सिविल सेवकों का दायित्व है कि वे अपने अधिकारों का सदुपयोग करें, लेकिन कर्तव्यों से कभी विमुख न हों। लोक प्रशासन का मूल मंत्र ही हर संभव तरीके से लोगों की सेवा करना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय लोकसेवा दिवस पर प्रदेश के नौकरशाहों को संबोधित करते हुए यह बात कही।

नरोन्हा प्रशासन अकादमी में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री ने पिछले दो साल में बेहतर काम करने वाले प्रदेश के 16 लोक सेवकों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया। सभी को एक लाख रुपए की राशि और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।

सीएम ने कहा कि सभी लोक सेवकों को शासन व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और लोक जवाबदेही की भावना को और मजबूत करने की दिशा में काम करना होगा।

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा कि देश के पहले गृहमंत्री सरदार पटेल ने सिविल सर्वेंट को स्टील फ्रेम ऑफ इंडिया कहा था, तब उन्होंने यह भी कहा था कि लोकसेवकों के लिए तीन बातें जोर देकर कही थी, डिग्निटी, इंटेग्रिटी और इनकरप्टिबिलिटी (गरिमा, सत्यनिष्ठा और भ्रष्ट न होने क्षमता)। यह आज भी हमारे लिए आदर्श प्रेरणा स्रोत हैं।

नरोन्हा व्याख्यान में इस बार मुख्य वक्ता इन्वेस्ट इंडिया के पूर्व एमडी व सीईओ डॉ. दीपक बागला थे। उन्होंने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में नौकरशाहों की भूमिका पर बात की।

इन लोक सेवकों को मिला मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार

माधव प्रसाद पटेल (माध्यमिक शिक्षक), अदिति गर्ग (तत्कालीन सीईओ आयुष्मान भारत निरामय योजना), डॉ. इंदिरा दांगी (शिक्षक) आष्टा सीहोर, शारदा डुडवे (माध्यमिक शिक्षक) चंद्रशेखर आजाद नगर, आलोक पौराणिक प्राथमिक शिक्षक पथरिया दमोह, चंद्रमोहन ठाकुर तत्कालीन एमडी भवन विकास निगम, डॉ. यशपाल सिंह प्राचार्य आवासीय विद्यालय भोपाल, संजय जोशी एमडी विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड,

अमित तोमर तत्कालीन एमडी पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर, ऋषभ गुप्ता पूर्व कलेक्टर देवास, गणेश शंकर मिश्रा तत्कालीन प्रबंध संचालक विद्युत वितरण कंपनी, दिव्यांक सिंह तत्कालीन सीईओ स्मार्ट सिटी परियोजना इंदौर, प्रवीण सिंह अढायच पूर्व कलेक्टर सीहोर, प्रो. बेला सचदेवा सहायक प्राध्यापक इंदौर, भूपेंद्र कुमार चौधरी माध्यमिक शिक्षक चिमनाखारी जिला सिवनी, शीला दाहिमा अतिरिक्त सचिव शिक्षा विभाग।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.