नेशनल सैंपल सर्वे में खुलासा, मध्य प्रदेश के 22 फीसदी लोग जोड़-घटाव भी नहीं कर पाते

Updated on 12-11-2024 12:19 PM
भोपाल: मध्य प्रदेश के लोगों का गणित कमजोर है। नेशनल सैंपल सर्वे में यह खुलासा हुआ है कि एमपी में 22 फीसदी लोग जोड़ घटाव भी नहीं कर पाते हैं। यह सर्वे 2022-23 के बीच हुआ है। वही, मध्य प्रदेश के ज्यादा स्थिति राजस्थान की खराब है, 27 फीसदी लोग ऐसा नहीं कर पाते हैं। नेशनल सैंपल सर्वे में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि जोड़ घटाव ही नहीं, बेसिक पढ़ाई लिखाई में भी दोनों कमजोर हैं।

22 फीसदी लोगों को जोड़ घटाव नहीं आता


दरअसल, व्यापक वार्षिक मॉड्यूलर सर्वे 2022-23 की यह तस्वीर सामने आई है। इसके मुताबिक, एमपी के 22 फीसदी लोग साधारण जोड़-घटाव में सक्षम में नहीं हैं। ऐसे लोगों की उम्र हालांकि 24 साल से अधिक है। इसकी वजह है कि बेसिक एजुकेशन सिस्टम कमजोर है।

इससे साफ है कि मध्य प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था कमजोर है। हाल के दिनों दसवीं और 12वीं बोर्ड के जो रिजल्ट आते रहे हैं, उसके नतीजों से भी यह साफ दिखता है कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था कमजोर है। बोर्ड परीक्षा में भी छात्र अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। हालांकि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए मध्य प्रदेश की सरकार कई कदम उठा रही है।


महाराष्ट्र की है सबसे बेहतर स्थिति


वहीं, इस सर्वे में महाराष्ट्र की स्थिति सबसे बेहतर है। महाराष्ट्र में सिर्फ 11.8 फीसदी, हरियाणा में 15.1 फीसदी, गुजरात में 15.8 फीसदी, पंजाब में 16.5 फीसदी, छत्तीसगढ़ में 19.9 फीसदी, झारखंड में 21.2 फीसदी, मध्य प्रदेश में 22 फीसदी, बिहार में 23.6 फीसदी और यूपी में 25.4 फीसदी लोग जोड़ घटाव भी नहीं कर पाते हैं।

केंद्र और राज्य राज्य लगातार ऐसे लोगों को साक्षर करने के लिए अभियान भी चला रही है। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले दिनों में स्थिति बेहतर हो सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.