संवेदना और अनुशासन के साथ सामाजिक दायित्व का बोध कराती है राष्ट्रीय सेवा योजना : उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार

Updated on 02-02-2024 11:18 AM

उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री परमार से गुरुवार को निवास कार्यालय में गणतंत्र दिवस परेड नई दिल्ली में राष्ट्रीय सेवा योजना के परेड दल में सहभागिता करने वाले प्रदेश के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों भेंट कर शिविर में प्रतिभागिता के अनुभवों को साझा किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने मंत्री श्री परमार को शिविर के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं में प्राप्त पुरस्कारों तथा प्रमाण पत्र की जानकारी साझा की और छाया चित्रों का अवलोकन भी कराया।

उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार ने मेडल और शॉल देकर परेड दल में सहभागिता करने वाले स्वयं सेवकों का सम्मान कर उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्री परमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना नीत गतिविधियों से विद्यार्थियों में सामाजिक दायित्व का भाव जागृत होता है। ये स्वयं सेवक सामाजिक गतिविधियों से सामान्यजन को भी सामाजिक दायित्व का बोध कराने में प्रेरक होते हैं। कोराना के संकटकाल में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर जैसे राष्ट्र को समर्पित एवं संकल्पित संगठनों ने समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर जन जीवन के रक्षण एवं संरक्षण में अतुलनीय योगदान दिया। श्री परमार ने कहा कि विद्यार्थियों में सामाजिक संवेदना एवं अनुशासन अत्यावश्यक है, जो यह संगठन सिखाते हैं। सामाजिक जीवन में प्रभावी व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। श्री परमार ने स्वयंसेवी विद्यार्थियों को कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में सहभागिता करने पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सफलता के शिखर में पहुंचने के लिए दायित्व के भाव का प्रकटीकरण करने की बात कही।

इस दौरान ग्वालियर की स्वयं सेवक सुश्री हर्षिता मिश्र और रतलाम की स्वयं सेवक भूमि मेहता ने कर्तव्य पथ पर परेड का अनुभव साझा किया। उन्होंने प्रतिभागिता में प्राप्त राष्ट्रीय गौरव की अनुभूति को अविस्मरणीय और शिविर में प्राप्त समय प्रबंधन और अनुशासन की सीखों को जीवनभर के लिए अमूल्य धरोहर बताया।

कार्यक्रम के दौरान श्री राहुल सिंह परिहार ने बताया कि कर्तव्य पथ पर सलामी देने के लिए पूरे देश से मात्र 148 छात्राएं चयनित हुई, जिनमें प्रदेश की 8 छात्राएं शामिल थी। उन्होंने बताया कि इन बालिकाओं का चयन प्रदेश की 1 लाख 56 हजार छात्राओं में से हुआ था। इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक राष्ट्रीय सेवा योजना श्री अशोक कुमार श्रोती, डॉ आर के विजय एवं श्री आनंद सक्सेना सहित विभिन्न अधिकारी-पदाधिकारी और स्वयं सेवक उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.