राष्ट्रीय खेल दिवस, एमपी में खेल और फिटनेस का महोत्सव:29 से 31 अगस्त तक चलेगा, साइकिल रैली से होगा समापन

Updated on 24-08-2025 12:35 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ अभियान को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश में 29 से 31 अगस्त तक राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल और फिटनेस का महोत्सव आयोजित किया जाएगा। खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शनिवार को टीटी नगर स्टेडियम में अधिकारियों की बैठक लेकर तीन दिवसीय कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री सारंग ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 120वीं जयंती पर होने वाले इस महोत्सव से खेल संस्कृति और फिट इंडिया अभियान को नई गति मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी 313 ब्लॉक्स में विविध खेल और फिटनेस गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों, स्कूल-कॉलेजों और खेल प्रमोटरों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि खेल का संदेश गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचे।

भोपाल से होगा प्रदेश स्तरीय शुभारंभ

29 अगस्त को राजधानी भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम से तीन दिवसीय खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में ‘मिनी ब्राजील’ के नाम से मशहूर विचारपुर गांव और फुटबॉल प्रतिभाओं से समृद्ध सरदारपुर गांव के बीच होने वाला फुटबॉल मैच खेलप्रेमियों को रोमांचित करेगा।

हर ब्लॉक और वार्ड में पहुंचेगा खेलों का संदेश

30 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों और 313 ब्लॉक्स के साथ-साथ राजधानी भोपाल के 85 वार्डों में भी खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। मंत्री सारंग ने कहा कि “खेल को केवल खेल मैदान तक सीमित न रखें, बल्कि इसे हर मोहल्ले, हर गांव तक पहुंचाएं। यही फिट इंडिया का वास्तविक संकल्प है।”

विशेषज्ञ सेमिनार और भव्य साइकिल रैली

कार्यक्रम के दूसरे दिन भोपाल में खेल एवं फिटनेस पर आधारित सेमिनार होगा, जिसमें विशेषज्ञ एंटी डोपिंग और स्वस्थ जीवनशैली पर मार्गदर्शन देंगे। वहीं समापन दिवस 31 अगस्त को राजधानी भोपाल के वन विहार से लेक व्यू तक फिट इंडिया ‘संडे ऑन साइकिल’ के तहत विशाल साइकिल रैली निकाली जाएगी। इस रैली का समापन बोट क्लब पर वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के साथ होगा।

मंत्री सारंग ने कहा कि इस महोत्सव से न केवल खेलों का माहौल बनेगा बल्कि लोग सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित होंगे। “यह आयोजन फिट इंडिया अभियान को नई दिशा देगा और मध्यप्रदेश खेलों के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करेगा।”



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.