बैंक कर्मियों की 24-25 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल:भोपाल में आज प्रदर्शन

Updated on 07-03-2025 01:14 PM

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले बैंक कर्मचारी शुक्रवार को भोपाल में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के जोनल ऑफिस के सामने प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारी शाम 5:15 बजे प्रदर्शन स्थल पर इकट्‌ठे होंगे और नारेबाजी करेंगे। वे विभिन्न बैंकों में खाली पदों को भरने, बैंकों में 5 दिन का सप्ताह लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर 24 एवं 25 मार्च को राष्ट्रव्यापी आंदोलन कर रहे हैं।

यह प्रदर्शन मध्य प्रदेश यूएफबीयू के कॉर्डिनेटर वीके शर्मा के नेतृत्व में होगा। जिसमें भोपाल की सभी सरकारी बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे। बता दें कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 24 और 25 मार्च को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। यदि सरकार नहीं मानी, तो हड़ताल होगी, जिससे दो दिन बैंकों में कामकाज प्रभावित रहेगा।

कर्मचारियों की मांगें ...

  • सभी संवर्गों में रिक्त पदों पर पर्याप्त भर्तियां की जाएं।
  • पांच दिवसीय बैंक सप्ताह के मुद्दे पर हुई सहमति का अविलंब क्रियान्वयन करें।
  • नियमित कार्यों में आउटसोर्सिंग बंद की जाए।
  • लंबित अवशिष्ट मुद्दों का निराकरण न होने से बैंक कर्मियों में आक्रोश है, इनका समाधान करें।
  • दुर्व्यवहार और हमलों के खिलाफ बैंक कर्मियों को सुरक्षा दें।
  • सभी अस्थाई कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
  • बैंकों में कामगार और अधिकारी निर्देशकों के पदों को शीघ्र भरा जाए।
  • आयकर से छूट के साथ 25 लाख रुपए तक की सीमा बढ़ाने के लिए ग्रेच्युटी अधिनियम में संशोधन करें।
  • रियायती शर्तों पर दिए जाने वाले लाभों पर आयकर की वसूली बैंक कर्मियों से की जा रही है जो अनुचित है। इसका भार प्रबंधन उठाए।
  • अनुचित श्रम प्रथाओं को तुरंत विराम दिया जाए।
  • पेंशन अपडेशन एवं पेंशन योजना में सुधार होना चाहिए।
  • डीए से जुड़ी परिभाषित लाभ पेंशन में शामिल होने का विकल्प दें।
  • आईडीबीआई बैंक में कम से कम 51% इक्विटी पूंजी बनाए रखो।
  • पीएलआई योजना में सुधार करो और बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों के बीच विभाजन, भेदभाव पैदा करने वाले डीएफएस के निर्देशों को वापस लो।
  • आईबीए के पास लंबित अवशिष्ट मुद्दों का समाधान करो।
  • यूएफबीयू के मुद्दों का समाधान किया जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.