वन्यप्रणियों, पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता के लिये नेचर कैम्प

Updated on 20-07-2023 05:29 PM

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में छात्र-छात्राओं में वन, वन्यप्राणियों एवं पर्यावरण के प्रति जागरुकता तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने की दृष्टि से भोपाल शहर और उसके आस-पास के ग्रामों के शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिये इस वर्ष 30 नेचर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

प्रथम नेचर कैम्प शासकीय हाई स्कूल कोटरा सुल्तानाबाद, के विद्यार्थियों के लिए आयोजित हुआ। विद्यार्थियों को कॉन्फ्रेन्स हॉल में वन विहार पर बनी फिल्म दिखाकर एवं टाइगर के जीवन के बारे में जानकारी दी गई और यह हमारे पर्यावरण के लिए क्यों उपयोगी है, यह बताया गया। विभिन्न प्रकार के पक्षी किस प्रकार अपने घोसले की संरचना करते हैं और कैसे अन्य गतिविधियाँ करते हैं यह बताया गया और उनके जुड़े अनेक तथ्यों की जानकारी फिल्म के माध्यम से दी गई।

कैम्प में बिंगो खेल प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें छात्र-छात्रों को पक्षी, पेड़-पौधे, वन्यजीवों के चित्रों के माध्यम से उन्हें पहचानना और उनकी विशेष जानकारी एवं मानव जीवन के लिए वह किस प्रकार लाभ दायक है, के बारे में बताया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी पुरस्कार दिए गए।

बायोलॉजिस्ट वन विहार श्री विजय बाबू नंदवंशी ने छात्र-छात्रों को वन विहार का भ्रमण कराया और रोचक जानकारियों विद्यार्थियों के साथ साझा की। कैम्प का संचालन सहायक संचालक वन विहार श्री सुनील कुमार सिन्हा द्वारा किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.