नौतपा में MP में गर्मी की बजाय आंधी-बारिश:इंदौर-उज्जैन समेत 40 जिलों में आज अलर्ट

Updated on 25-05-2025 01:32 PM

नौतपा में इस बार आंधी-बारिश वाला मौसम रहेगा। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन यानी, 28 मई तक मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। रविवार को इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत 40 जिलों में तेज आंधी चलने और बारिश होने की संभावना है। आंधी की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है। इससे पहले शनिवार को कई जिलों में मौसम बदला रहा। मऊगंज में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई, तीन घायल हो गए।

इस बार नौतपा 25 मई से शुरू होगा, जो 2 जून तक रहेगा। मई के महीने में पूरे प्रदेश में तेज गर्मी का असर रहता है। वहीं, नौतपा में भीषण गर्मी रहती है। इस बार अब तक आंधी-बारिश वाला मौसम ही रहा है। लगातार 24 दिन से प्रदेश में कहीं न कहीं बारिश हुई या फिर आंधी चली है। नौतपा के शुरुआती दिनों में भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

आज इन जिलों में अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, शाजापुर, देवास, खंडवा, हरदा, बुरहानपुर में तेज आंधी चलने के साथ बारिश हो सकती है। नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, कटनी, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भी मौसम बदला रहेगा।

मंडला में 9 घंटे में 2 इंच बारिश, राजगढ़ में तेज पानी गिरा इससे पहले प्रदेश में शनिवार को भी मौसम का मिजाज फिर बदला। मंडला में 9 घंटे में 45 मिमी यानी, करीब 2 इंच पानी गिर गया। राजगढ़ में शाम को तेज बारिश का दौर शुरू हुआ। धार में आधा इंच बारिश हुई, जबकि जबलपुर, उमरिया समेत कई जिलों में बूंदाबांदी का दौर रहा।

मौसम का मिजाज बदलने की वजह से कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट हुई। नौगांव में सबसे ज्यादा तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। टीकमगढ़ में 40 डिग्री और ग्वालियर में 40.6 डिग्री रहा। बड़े शहरों में भोपाल में 36.2 डिग्री, इंदौर में 34.9 डिग्री, उज्जैन में 39 डिग्री और जबलपुर में 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उमरिया में सबसे कम 30 डिग्री रहा। मलाजखंड, सिवनी, सीधी, पचमढ़ी, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और मलाजखंड में पारा 33 डिग्री से कम रहा।

इसलिए ऐसा मौसम मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन और एक ट्रफ की वजह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इस वजह से आने वाले चार दिन तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.