नवांकुर स्वर शाला भोपाल का आयोजन 14 को:कलाकार देंगे श्वेत श्याम फिल्मों के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति

Updated on 08-04-2024 12:40 PM

नवीन गायकों को तराश कर उन्हें मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध "नवांकुर स्वर शाला" हर बार की तरह इस बार भी एक अनूठी परिकल्पना लेकर आ रही है, जिसके अंतर्गत श्वेत श्याम युग के बेहतरीन सदाबहार गीतों को एक अनोखे अंदाज में संगीत प्रेमियों के सम्मुख प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें स्वर शाला के सुरीले गायक, कलाकार एवं साजिंदे श्वेत श्याम परिधानों में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। हाल की सज्जा भी इसी अनुसार होगी।

रविन्द्र भवन में 14 अप्रैल को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में आने वाले श्रोताओं से स्वर शाला द्वारा श्वेत-श्याम परिधान में आने का अनुरोध किया जा रहा है। नवांकुर स्वर शाला संगीत गुरु अनूप श्रीवास्तव द्वारा डिजाइन किया गया है, जो कि संगीत प्रेमियों के लिए अतिरिक्त आकर्षण होगा। इस कार्यक्रम में स्वर शाला के छात्र मस्ती भरे गीतों के साथ कुछ उपशास्त्रीय गीत जैसे मधुबन में राधिका नाचे रे, कुहू कुहू बोले कोयलिया, लगा चुनरी में दाग आदि प्रस्तुत करेंगे।

सामान्यतः वर्ष 1963 के पूर्व की फिल्म श्वेत श्याम हुआ करती थीं। ये वह दौर था जब गीतों की रिकॉर्डिंग पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ होती थी और रिकॉर्डिंग के दौरान सभी गायक और साजिंदे एक साथ ही गीतों की रिकॉर्डिंग करते थे। तब रिकॉर्डिंग के लिए ट्रैक सिस्टम और ऑटो ट्यूनर आदि की व्यवस्था नहीं होती थी और गायकों की गुणवत्ता ही उनकी पहचान होती थी। इसीलिए वो मधुर गीत आज भी अमर हैं। यह कार्यक्रम स्वर शाला की 7वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.