मध्य प्रदेश - छत्तीसगढ़ सीमा पर कान्हा कॉरिडोर को ठिकाना बना रहे नक्सली, अमरकंटक तक पहुंचने की रणनीति

Updated on 21-02-2025 11:04 AM
भोपाल। बालाघाट में बुधवार को पुलिस मुठभेड़ में मारी गईं चारों महिला नक्सली कान्हा भोरमदेव दलम से जुड़ी थीं। नक्सलियों की यह इकाई या दलम कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के भोरमदेव के बीच के क्षेत्र में सक्रिय है।

नक्सली कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के विस्थापित वन ग्रामों को अपना ठिकाना बना रहे हैं। विस्थापित हो चुके ग्रामीणों के सूने पड़े मकान नक्सलियों के छुपने के काम आ रहे हैं। यहां से मंडला जिले से होते हुए नक्सली अपनी पैठ अमरकंटक तक करने की कोशिश कर रहे हैं।

पुरुषों से ज्यादा हो गईं महिला नक्सली

  • पुलिस को यह भी पता चला है कि नक्सली संगठन में महिलाओं की संख्या पुरुषों की तुलना में अधिक हो गई है। इन इलाकों में भी नक्सली दलम में महिलाओं की संख्या बढ़ी है। रणनीति के तहत बड़े नक्सली हर जगह महिलाओं को ही आगे कर रहे हैं।
  • पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि दिसंबर, 2024 में भी कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में नक्सलियों के साथ अलग-अलग दिन दो मुठभेड़ हो चुकी हैं। इससे साफ है कि नक्सली इस क्षेत्र को सुरक्षित समझकर ठिकाना बना रहे हैं।
  • मध्य प्रदेश में मुठभेड़ के बाद छत्तीसगढ़ की सीमा पर भी दोनों राज्य अलर्ट पर हैं। ताकि नक्सली छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले की तरफ न भाग सकें। छत्तीसगढ़ पुलिस ने नक्सलियों के आने-जाने वाले कॉरिडोर में चौकसी बढ़ा दी है
  • हथियारों के बारे में सभी राज्यों से मांगी जाएगी जानकारी

    मुठभेड़ में मारी गई महिला नक्सलियों के पास से मिली इंसास राइफल और एसएलआर के संबंध में दूसरे राज्यों से जानकारी मांगी जाएगी। इन हथियारों पर दर्ज सीरियल नंबर से पता चलेगा कि ये कहां से बने हैं। नक्सलियों ने छीने हैं या चुराए हैं। बता दें, दोनों हथियार पुलिस और सेना को ही मिलते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.