रिपब्लिक-डे परेड से वापसी पर एनसीसी कैडेट्स का गर्मजोशी से हुआ स्वागत

Updated on 31-01-2024 12:22 PM

गणतंत्र दिवस (रिपब्लिक-डे) परेड-2024 नई दिल्ली में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लौटने पर भोपाल में एनसीसी कैडेट्स का शानदार स्वागत हुआ। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ निदेशालय एनसीसी के कैंटिंजेंट का प्रदर्शन गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष बहुत ही बेहतर रहा। कैंटिंजेंट ने ओवर-ऑल छठवाँ स्थान प्राप्त किया। गत वर्ष 11वाँ स्थान मिला था। कैंटिंजेंट की उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर भोपाल वापसी पर सभी का गर्मजोशी से वेलकम किया गया।

एनसीसी कैंटिंजेंट ने नई दिल्ली में एक माह तक चले कैम्प में अन्य 16 राज्यों के निदेशालयों से आये 2 हजार कैडेट्स के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिस्पर्धा कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कैडेट्स ने व्यक्तिगत और सामूहिक प्रतियोगिताओं में विजय प्राप्त की। बेस्ट कैडेट प्रतियोगिता में निदेशालय ने दो रजत और एक काँस्य पदक जीता, घुडसवारी प्रतियोगिता में छः पदक जीते, नेशनल इंटिग्रेशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाया।

एनसीसी के कैप्टेन राहुल गुप्ता ने बताया कि आर.डी.सी. कैंटिंजेंट को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिये राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा भी प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया जायेगा। इसके लिये एट होम समारोह और चीफ मिनिस्टर बैनर समारोह आयोजित किया जायेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.