कोयला आपूर्ति में एनसीएल ने की 15 फीसदी से अधिक की बढ़ोत्तरी

Updated on 04-12-2021 11:21 PM

भोपाल कोयले की किल्लत के बीच एनसीएल ने मोर्चा संभाल लिया है। इस महीने कंपनी ने कोयला आपूर्ति में 15.57 फीसदी की बढ़ोत्तरी की है। उत्पादन में भी उम्मीद से अधिक कोयला उत्पादन किया गया है।

एनसीएल के अधिकारियों की माने तो नवंबर महीने के अंत तक कंपनी ने 15.57 प्रतिशत वृद्धि के साथ कुल 80.46 मिलियन टन कोयला उपभोक्ताओं को भेजा है। साथ ही कोयला उत्पादन में भी विगत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 1.94 प्रतिशत की वृद्धि की है। अब तक कंपनी ने 75.11 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया है। कंपनी के अधिकारियों ने इस उपलब्धि का श्रेय खनिक कर्मियों को दिया है।

एक दिन में आपूर्ति का तोड़ा रिकॉर्ड

कंपनी ने 24 नवंबर को अपनी स्थापना से अभी तक एक दिन का सबसे अधिक 4.15 लाख टन कोयला आपूर्ति किया था। बीते महीने नवंबर कंपनी ने कोयला आपूर्ति का रिकॉर्ड 4 बार तोड़ा है। 24 नवंबर को ही एनसीएल ने कुल 111 कोयला रेक उपभोक्ताओं को भेजा है। इसमें 42 रेक इंडियन रेलवे की शामिल रही है।

126 एमटी आपूर्ति का है लक्ष्य

एनसीएल को वित्त वर्ष 2021-2022 में 119 मिलियन टन कोयला उत्पादन और 126.5 मिलियन टन कोयला प्रेषण का लक्ष्य दिया गया है। कंपनी ने उत्पादन प्रेषण में कुल 10 अत्याधुनिक, मशीनीकृत ओपनकास्ट कोयला खदानों से राष्ट्र का लगभग 16 प्रतिशत कोयला उत्पादन करती है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में 115 मिलियन टन से अधिक कोयले का उत्पादन किया था।

स्टॉक खत्म करने में लगी है कंपनी

एनसीएल वर्तमान में कोयला का अतिरिक्त भंडार खत्म करने में लगी है। नवंबर महीने की शुरुआत में एनसीएल के पास करीब 5 मिलियन टन अतिरिक्त कोयला भंडारित था। भारतीय रेलवे से सहयोग मिलने पर कंपनी हर रोज अधिक से अधिक कोयला आपूर्ति कर रही है। वर्तमान में भंडारित कोयला का स्टॉक नवंबर की तुलना में आधे से भी कम हो गया है। इस कंपनी की ओर से उत्पादन भी तेजी के साथ जारी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.