औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली समस्या के समाधान हेतु होंगे आवश्यक सुधार कार्य

Updated on 05-07-2023 06:26 PM
इंदौर। औद्योगिक क्षेत्रों की बिजली समस्याओं के समाधान एवं आवश्यक सुधार कार्य का जायजा लेने मध्यप्रदेश पक्षेविवि कंपनी के अधीक्षण यंत्री मनोज शर्मा एवं विभागीय अधिकारी औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचे और मौक़ा मुआयना भी किया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश मेहता एवं क्षेत्रीय उद्योगपतियों के साथ सेक्टर ए, सी, डी. ई में दौरा कर बार बार हो रही ट्रिपिंग की स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक सुधार कार्य करने की योजना पर अधिकारियों एवं उद्योगपतियों ने चर्चा की।

अधीक्षण यंत्री मनोज शर्मा ने स्वीकृति प्राक्कलन पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए बताया कि पश्चिम एवं दक्षिण शहर संभाग इंदौर के अंतर्गत आने वाले 33/11 केव्ही सबस्टेशनों, 33 केव्ही फीडरों व एलटी लाइन पर एसएसटीडी योजनान्तर्गत कार्य करवाने हेतु कार्ययोजना तैयार की गई है तथा 3.50 करोड रुपये राशि की कार्ययोजना पर सांवेर रोड, पालदा, उद्योग नगर आदि औद्योगिक क्षेत्र में कार्य होगा जिसमें हाइलिंक फीडरों का विभक्तिकरण, इंटरकनेक्टशन, तारों की क्षमता वृध्दि, फीडर के कंडक्टर की क्षमता वृध्दि आदि जैसे कार्य प्राथमिकता से होंगे।

एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश मेहता ने कहा कि एक दिन पूर्व ही विभाग के सीएमडी अमित तोमर के साथ चर्चा करते हुए एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने उद्योगपतियों की वास्तविक परेशानियों से उन्हें अवगत कराया था। जिस पर आपने त्वरित ही कार्यवाही करते हुए समस्याओं के निराकरण हेतु फंड स्वीकृति दिए जाने की बात कही थी।

इससे सुधार कार्य शीघ्रता से होंगे जिससे उद्योगों को गुणवत्तापूर्ण बिजली का निर्बाध सप्लाय मिलेगा और उम्मीद है कि ट्रिपिंग की समस्या का भी हल होगा। सेक्टर ए में स्वदेश शर्मा एवं मोहनसिंग रघुवंशी ने अधिकारियों को अपने क्षेत्र की विद्युत संबंधित समस्याए बताई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.