बेटे ईशान की देखभाल के लिए नीलिमा ने छोड़ा था काम, शाहिद कर रहे थे स्ट्रगल लेकिन नहीं मांगी पापा पंकज से मदद
Updated on
03-12-2024 05:17 PM
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने हालिया में दिए एक इंटरव्यू के कारण लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। दिल टूटने से लेकर करियर, शादी, बीवी और निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की है। एक्टर ने पत्रकार फेय डिसूजा से बातचीत में ईशान खट्टर के जन्म के बाद के समय के बारे में बताया। उनके मुताबिक, वह उस वक्त स्ट्रगल कर रहे थे। वहीं, सभी मां नीलिमा अजीम के साथ किराए के घर में रह रहे थे। और पिता से मदद न मांगने पर गर्व महसूस करते थे।
इंटरव्यू के दौरान, शाहिद कपूर ने इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दौर के बारे में बात की और कहा, 'मैं अपने पिता को जानता था और मेरे बीच अच्छी बॉन्डिंग थी, लेकिन मैं अपनी मां के साथ तब से था जब मैं 3 साल का था। जब ईशान का जन्म हुआ, तब मैं 14 साल का था और मां ने काम करना बंद कर दिया था क्योंकि उन्हें अपने बेटे की देखभाल करनी थी।'
ईशान जब पैदा हुए तो शाहिद 14 साल के थे
शाहिद ने आगे बताया, 'ईशान के जन्म के वक्त उनकी उम्र 35-36 साल थी और उस उम्र में बच्चे को जन्म देना आसान नहीं। और एक कामकाजी महिला होने के नाते, 14 साल के बेटे के साथ, मुंबई में रहना, यह उनकी दूसरी शादी जैसे थी... उस समय उनके साथ बहुत कुछ हो रहा था। ऐसा नहीं था कि वह एक कॉल करके मुझे काम दिला सकती थीं। वह खुद ही काम पर वापस जाने की कोशिश कर रही थीं और यह आसान नहीं था। लोग आपको भूल जाते हैं।'
नीलिमा अजीम अकेले सब सम्भाल रही थीं
शाहिद ने आगे कहा, 'वह उन सभी चीजों को बैलेंस करने के लिए स्ट्रगल कर रही थी, और हम किराए के घरों में रह रहे थे। मेरे पिता के साथ मेरा ऐसा रिश्ता नहीं था कि मैं उनसे ऐसे कोई मदद नहीं मांग सकता था। हालांकि मेरा उनके साथ बहुत अच्छा रिश्ता था, लेकिन मैं पूछना नहीं चाहता था। वह हमेशा सलाह और गाइडेंस के लिए मौजूद थे, लेकिन मैं यह अपने दम पर करना चाहता था। मुझे इस बात पर बहुत गर्व था। मेरे लिए यही एकमात्र रास्ता था।'
शाहिद कपूर की फिल्में
शाहिद ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत सुभाष घई की फिल्म 'ताल' (1999) में एक बैकग्राउंड डांसर के रूप में की थी। चार साल बाद, उन्होंने 'इश्क विश्क' (2003) में लीड रोल मिला और उन्होंने डेब्यू किया। इसके लिए फिल्मफेयर बेस्ट मेल डेब्यू का अवार्ड भी जीता था। इसके बाज तो उन्होंने कई शानदार फिल्में दीं। अपने डांस से तो लोगों को अपना दीवाना बनाया ही। अभिनय से भी दिल जीता। अब वह 31 जनवरी, 2025 में 'देवा' में दिखाई देंगे।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…