नीट पीजी काउंसलिंग फिर टली, मेडिकल के विद्यार्थी परेशान

Updated on 24-01-2025 02:29 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश में नीट पीजी काउंसलिंग की प्रक्रिया फिर से टल गई है। इससे मेडिकल के विद्यार्थी परेशान हैं। एमडी और एमएस की 1,180 सीटों के लिए कुल 4,034 उम्मीदवार दावेदार हैं।

गुरुवार से च्वाइस फिलिंग और सीट लाकिंग की प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन तकनीकी कारणों से इसे टाल दिया गया। मेडिकल विद्यार्थियों का कहना है कि बार-बार काउंसलिंग टलने से उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इससे उन्हें पीजी सीट पाने में कठिनाई हो रही है।

मध्य प्रदेश में प्रक्रिया की गति बहुत धीमी

छात्रों ने कहा कि अन्य राज्यों जैसे तेलंगाना में काउंसलिंग तेज गति से हो रही है। वहां एक दिन में च्वाइस फिलिंग और रिजल्ट जारी कर दिया जाता है, लेकिन मध्य प्रदेश में प्रक्रिया की गति बहुत धीमी है।

छात्रों को परेशानी

पहले राउंड में भी देरी हुई थी, जिससे उम्मीदवारों को आर्थिक और शैक्षणिक नुकसान हुआ। अब दूसरे राउंड की देरी से छात्रों को और परेशानी होगी। खासकर जब आल इंडिया काउंसलिंग का तीसरा चरण तीन फरवरी तक खत्म हो जाएगा।

कई सीटें खाली रह जाएंगी

सीटें खाली, समय कम प्रदेश के आठ निजी मेडिकल कॉलेजों में 741 और सरकारी कॉलेजों में 439 सीटें खाली हैं। विद्यार्थियों को डर है कि यदि दूसरे राउंड की काउंसलिंग समय पर नहीं हुई, तो कई सीटें खाली रह जाएंगी और इसका सीधा नुकसान छात्रों को होगा।

छात्रों ने प्रशासन से काउंसलिंग प्रक्रिया को तेज करने और समय पर पूरा करने की मांग की है ताकि वे समय पर अपनी पढ़ाई शुरू कर सकें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.