20 करोड़ की जेके रोड में लापरवाही:पेड़ काटने की मंजूरी नहीं मिली तो डाले पतले पाइप, अब मोटे पाइप डालने के लिए खोद रहे

Updated on 31-03-2025 12:10 PM

राजधानी में 20 करोड़ रुपए की लागत से 1.8 किमी लंबी जेके रोड तो बनकर तैयार है, लेकिन इसके दोनों ओर फुटपाथ, नाली निर्माण और डिवाइडर का काम अब अधूरा है। निर्माण कार्य की गति धीरे होने से ऐसा लग रहा है कि 30 अप्रैल डेड लाइन तक काम पूरा नहीं हो पाएगा। इस दौरान यहां कार्य कर रहे इंजीनियर और कर्मचारियों की लापरवाही भी देखी जा रही है।

नाली निर्माण के लिए पहले पेड़ों की कटाई की अनुमति नहीं मिली तो 200 मीटर तक छोटे साइज के पाइप डाल दिए। अब अनुमति मिली तो बड़े साइज के पाइप डालने के निर्देश दिए तो फिर से खुदाई शुरू हो गई। ऐसे में काम में लगातार देरी होती जा रही है। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही से लोग परेशान हैं। रात में हादसे का खतरा बढ़ जाता है। यह सड़क कई जगहों से टूटी भी है। वहीं, निर्माण कार्य की डेड लाइन 30 अप्रैल है, ऐसे में डेढ़ किलोमीटर तक फुटपाथ, नाली और डिवाइडर के साथ लाइट का काम होना मुश्किल है।

बढ़ गई लोगों की परेशानी

जेके रोड से रोजाना एक लाख से अधिक लोग आवाजाही करते हैं। वहीं हल्के और भारी वाहनों का दबाव भी रहता है। ऐसे में जगह-जगह खुदाई और रोड पर बिखरी निर्माण सामग्री कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसके बाद भी जिम्मेदार अफसर यहां सुरक्षा के इंतजाम में लापरवाही बरत रहे हैं।

1.8 किमी रोड के दोनों तरफ खुदाई से हादसे का खतरा, सुरक्षा के इंतजाम भी नहीं; परमिशन मिल गई

30 अप्रैल तक काम पूरा करना है। पहले पेड़ काटने की अनुमति नहीं मिली थी, इसलिए छोटे पाइप डाल दिए गए थे। अब दो पेड़ों को काटकर बड़े पाइप डाले जाएंगे। यहां जगह नहीं है, इसलिए परमिशन लेकर दो पेड़ों को काटा जाएगा। आरपी गुप्ता, इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी

रोड के दोनों तरफ कई दिनों से खुदी है नाली, रेत-गिट्टी फैली है

जेके रोड पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते यहां बीच सड़क पर ही बड़ी-बड़ी मशीनें रखी गई हैं, जिससे यहां से निकलने वाले वाहन चालक हादसे का शिकार हो सकते हैं। बता दें कि गोविंदपुरा की ओर से जेके रोड पर भारी वाहनों का आवागमन लगा रहता है, ऐसे में सड़क के डिवाइडर और दोनों ओर ड्रेनज व फुटपाथ निर्माण कार्य के चलते रेत, गिट्टी सड़क पर फैली है। ऐसे में जगह नहीं मिलने पर बाइक चालक रेत व गिट्टी के कारण फिसल जाते हैं।

लागत भी बढ़ गई

पड़ताल में पता चला कि सड़क निर्माण कार्य 20 करोड़ रुपए में होना था। लेकिन इसमें नाली, फुटपाथ, डिवाइडर और इले​क्ट्रिकल वर्क के कारण इसका बजट करीब एक करोड़ रुपए बढ़ गया है। जिसका प्रपोजल विभाग ने भेज दिया है। कुछ दिन पहले काम के दौरान फुटपाथ से हटाई गईं थीं दुकानें, अब फिर लग गईं।

फुटपाथ बना नहीं और लगने लगी दुकानें

निर्माण कार्य के बीच ही यहां निगम ने फुटपाथ से ठेले हटाए थे। कुछ दिनों बाद रोड के दोनों तरफ हाथ ठेले व खाने-पीने की दुकानें फिर लगने लगी हैं। डेढ़ किलोमीटर की इस सड़क पर करीब 100 से ज्यादा गुमठियां और हाथ ठेले खड़े हैं। कहीं-कहीं तो यह भी देखा जा रहा है कि फुटपाथ पर बजरी, रेत पड़ी है और उसके ऊपर मटके एवं गुमठियां रखी हैं। ऐसे में निगम का अतिक्रमण अमला इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

इस रोड के दोनों ओर नाली व फुटपाथ बनाने के लिए पहले पेड़ों को काटने की अनुमति नहीं मिली थी। इस कारण छोटे साइज के पाइप नाली में डाल दिए थे। अब दो पेड़ काटने की अनुमति मिली तो छोटे पाइप निकालकर बड़े पाइप डालने के निर्देश दिए। इस कारण दोबारा नाली खोदी जा रही है। बड़े पाइप डालने के लिए यहां वर्षों पुराने दो पेड़ों को भी काटने की तैयारी चल रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.