लूडो खेलने से मना करने पर पड़ोसी ने अधेड़ को मारा चाकू

Updated on 28-11-2023 12:34 PM
भोपाल जहांगीराबाद के बरखेड़ी इलाके में एक अधेड़ शख्स को पड़ोसी ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल शख्स का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने लूडो खेलने से मना कर दिया था। पड़ोसी ने उसे लूडो खेलने बुलाया था, लेकिन अधेड़ ने ज्यादा रात हो जाने का हवाला देते हुए मना कर दिया। यह बात पड़ोसी को इतनी नागवार गुजरी कि उसे गाली-गलौज करते हुए अधेड़ पर छुरी से हमला कर दिया। उसे घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है घटनाक्रम

पुलिस के अनुसार 53 वर्षीय रामकैलाश बैरागी बरखेड़ी में रहता है और निजी काम करता है। उसके पड़ोस में विक्रम भटनागर नाम का युवक रहता है। दोनों के बीच कई सालों से दोस्ती है। रविवार रात करीब साढ़े दस बजे विक्रम ने राम कैलाश को आवाज देकर बुलाया तथा लूडो का खेल खेलने को कहा। राम कैलाश ने कहा कि रात बहुत हो चुकी है, इसलिए वह सोने जा रहा है। यह बात सुनते ही विक्रम भड़क गया तथा उसने गाली-गलौज करना शुरू कर दी। राम कैलाश ने जब उसे ऐसा करने से रोका, तो उसने जेब से छुरी निकाली तथा राम कैलाश के गले पर वार कर दिया। इसके बाद वह धमकी देते हुए वहां से भाग निकला। रामकैलाश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जानलेवा हमला करने का प्रकरण दर्ज कर लिया है।आरोपित की गिरफ्तारी कर ली गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.