जेपी में 242 बेड का नया सुपर ब्लॉक तैयार...:यहां महिलाओं के लिए अलग से बन रहा 125 बेड का सर्जिकल वार्ड

Updated on 14-05-2025 12:44 PM

जेपी अस्पताल में 242 बेड का नया सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक बन रहा है। इसमें खासतौर पर महिलाओं और गंभीर मरीजों के इलाज के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। पांच मंजिला इस इमारत में 4 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, ब्लड बैंक, पैथोलॉजी लैब, ट्रांजिट कमरा और प्री-पोस्ट ऑपरेशन यूनिट बन रही है।

सिविल सर्जन डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि नया ब्लॉक शुरू होने से जेपी अस्पताल अल्ट्रा मॉडर्न ट्रीटमेंट सेंटर बन जाएगा। महिला मरीजों के लिए पहली बार 125 बेड का अलग सर्जिकल वार्ड तैयार किया जा रहा है। यह राजधानी का सबसे बड़ा महिला सर्जिकल यूनिट होगा। पुरुष सर्जिकल वार्ड में 49 बेड होंगे। महिला आइसोलेशन वार्ड में 10 बेड की व्यवस्था होगी।

पुरुष और महिला ऑब्जर्वेशन वार्ड में 10-10 बेड होंगे। बता दें कि अभी जेपी अस्पताल में 400 बेड हैं। नया ब्लॉक शुरू होने के बाद यह संख्या 640 हो जाएगी। इस इमारत के निर्माण में कुल 26 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसमें से 19 करोड़ रुपए राज्य सरकार देगी। 7 करोड़ रुपए केंद्र सरकार से मिलेंगे। यह ब्लॉक जुलाई 2025 में शुरू किया जाएगा।

ब्लड बैंक और पैथोलॉजी लैब में ऑनस्पॉट जांच की सुविधा

इमरजेंसी ट्राइएज यूनिट में 10 बेड होंगे। ट्रांजिट कमरा 26 बेड का होगा। इससे मरीजों को एक वार्ड से दूसरे वार्ड में शिफ्ट करना आसान होगा। ऑपरेशन से पहले और बाद की देखरेख के लिए प्री और पोस्ट ऑपरेशन यूनिट एक ही जगह होगी। ब्लड बैंक और पैथोलॉजी लैब में ऑनस्पॉट जांच की सुविधा मिलेगी। मेडिकल स्टाफ की ट्रेनिंग और कॉन्फ्रेंस के लिए एक मीटिंग हॉल भी बनाया जा रहा है।

125 बिस्तरों वाला विशेष सर्जिकल वार्ड पहली बार महिला मरीजों के लिए तैयार किया जा रहा है।

विस्तार के बाद राजधानी का प्रमुख हेल्थ सेंटर होगा डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि इस ब्लॉक से अस्पताल की क्षमता और सेवाएं दोनों बढ़ेंगी। मरीजों को इलाज के लिए अलग-अलग जगह नहीं जाना पड़ेगा। ऑपरेशन से लेकर रिकवरी तक की सभी सुविधाएं एक ही इमारत में मिलेंगी। ट्राइएज और ट्रांजिट कमरा जैसी नई अवधारणाएं आम मरीजों के लिए भी उपलब्ध होंगी। यह विस्तार जेपी अस्पताल को राजधानी का प्रमुख हेल्थ सेंटर बनाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.