राजगढ़ में नवीन 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेन्द्र डालूपुरा ऊर्जीकृत

Updated on 28-08-2023 07:17 PM

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के राजगढ़ संभाग में खिलचीपुर वितरण केंद्र में आर.डी.एस.एस योजना से नवीन 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेन्द्र डालूपुरा को ऊर्जीकृत किया गया। आर.डी.एस.एस योजना के तहत निर्मित इस 5 एमव्हीए क्षमता के नवीन विद्युत उपकेन्द्र के ऊर्जीकृत होने से क्षेत्र के 55 गांवों के 3 हजार से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं को पर्याप्त वोल्टेज पर निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ने बताया है कि राजगढ़ संभाग के खिलचीपुर वितरण केंद्र अंतर्गत 5 एमव्हीए क्षमता के नवनिर्मित 33/11 के.व्ही डालूपुरा उपकेन्द्र आर.डी.एस.एस योजनांतर्गत ऊर्जीकृत किया जाने वाला पहला उपकेन्द्र है। इस उपकेन्द्र से बिजली उपभोक्ताओं को सही वोल्टेज पर व्यवधान रहित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

गौरतलब है की नवनिर्मित 33/11 केव्ही डालूपुरा उपकेन्द्र के बनने से 33/11 केव्ही उपकेन्द्र खिलचीपुर से 11 केव्ही सडियाकुआ फीडर पर कुल 80 एम्पीयर एवं 33/11 केव्ही उपकेन्द्र सतनखेड़ी से 11 केव्ही दोलाज फीडर पर 160 एम्पीयर भार में कमी आयेगी। इससे इन क्षेत्रों के 55 गांवों के लगभग 3 हजार 200 विद्युत उपभोक्ताओं को पर्याप्त वोल्टेज पर निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.