नई एयरलाइंस कंपनियों की उड़ानें शुरू करने में रूचि नहीं, विंटर शेड्यूल से मिली निराशा

Updated on 31-10-2023 12:08 PM

भोपाल कस्टमर सेटिस्फेक्शन सर्वे में देश में नंबर एक का दर्जा मिलने के बाद भी राजा भोज एयरपोर्ट से केवल दो ही एयरलाइंस कंपनियां उड़ानों का संचालन कर रही हैं। एयरपोर्ट अथारिटी लंबे समय से देश की बाकी एयरलाइंस कंपनियों से बेस स्टेशन बनाने का आग्रह कर रही है पर किसी भी कंपनी ने रूचि नहीं दिखाई है। 29 अक्टूबर से लागू हुए विंटर शेड्यूल में भी भोपाल को कुछ खास नहीं मिला है।

विंटर शेड्यूल में इंडिगो ने अपनी जयपुर एवं प्रयागराज उड़ान के फेरे बढ़ाए हैं। यह दोनों उड़ानें अब सप्ताह के सभी सात दिन संचालित हो रही हैं। दिल्ली रूट पर एक अतिरिक्त उड़ान शुरू की गई है। यह उड़ान सप्ताह में दो दिन बुधवार एवं रविवार को संचालित होगी। माना जा रहा था किविंटर शेड्यूल में पुणे एवं कोलकात्ता उड़ान भी शुरू होगी पर यात्रियों को निराशा हाथ लगी है। लखनऊ, अमृतसर, तिरूपति, शिर्डी एवं सूरत जैसे शहरों तक भी सीधी उड़ान शुरू नहीं हो पा रही है। किसी समय भोपाल से देहरादून तक भी उड़ान मिलती थी पर यह अब बीते दिनों की बात हो चुकी है। जबलपुर, ग्वालियर एवं बिलासपुर रूट पर रीजनल कनेक्टिविटी अभियान के तहत शुरू हुई उड़ानें भी बंद हो चुकी हैं।

छोटी एयरलाइंस आने को तैयार नहीं

भोपाल से इस समय एयर इंडिया एवं इंडिगो की उड़ानों का ही संचालन हो रहा है। कुछ दिन पहले तक फ्लायबिग की उड़ानें भी संचालित हो रही थीं लेकिन कंपनी ने अपना बेस स्टेशन ही बंद कर दिया। इसी के साथ कंपनी की हैदराबाद एवं अहमदाबाद उड़ान बंद हो गई। इसके पहले स्पाइस जेट एवं एलाइंस एयर ने भी बेस स्टेशन बंद कर सभी उड़ानें बंद कर दीं। एयरपोर्ट अथारिटी के तमाम प्रयासों के बावजूद नई कंपनियां भोपाल आने को तैयार नहीं हैं। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी का कहना है किविंटर शेड्यूल के बीच में कुछ नई उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है। नई कंपनियों के बेस स्टेशन प्रारंभ कराने को प्रयास भी किए जा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.