मध्य प्रदेश शिक्षक संघ में नई नियुक्तियां:हुजूर तहसील में उमेश श्रीवास्तव और कोलार में राकेश पटेल बने अध्यक्ष

Updated on 20-01-2025 02:04 PM

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की भोपाल जिला इकाई में निर्वाचन की प्रक्रिया चल रही है। विकासखंड इकाई के चुनाव कराए जाने के बाद संघ ने रविवार को हुजूर और कोलार तहसील इकाई के चुनाव भी करा दिए हैं। आम सहमति और समन्वय से कराए गए चुनाव में उमेश श्रीवास्तव हुजूर, राकेश पटेल कोलार और दिनेश कुमार शुक्ला बैरसिया के तहसील अध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं बैरसिया के लिए कोमल सिंह चौहान, हुजूर के लिए गोविंद गुप्ता और कोलार के लिए अर्चना तिवारी को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया था।

सरस्वती शिशु मंदिर शिवाजी नगर में संघ के जिला अध्यक्ष नागेश पांडे, संभागीय अध्यक्ष गोविंद प्रसाद गुप्ता और जितेंद्र चौहान की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौर ने भी चुनाव स्थल का निरीक्षण किया। चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न कार्यकारिणी पदों के लिए सदस्यों का चयन किया गया। विकास चौहान ने संचालन किया।

हुजूर तहसील उमेश श्रीवास्तव अध्यक्ष, शिव बहादुर यादव सचिव, चंद्रेश सिंह चौहान कोषाध्यक्ष, साधना शर्मा उपाध्यक्ष, ज्योति गुप्ता सहसचिव, कार्यकारिणी सदस्यों में संजय शर्मा, मधु सक्सेना, बृज किशोर शुक्ला, सुनीता भटनागर शामिल हैं।

कोलार तहसील

राकेश पटेल अध्यक्ष, अशोक जाट सचिव, जितेंद्र ठाकुर कोषाध्यक्ष, कृष्ण कुमार ठाकुर उपाध्यक्ष, हरनाम गुर्जर सह सचिव और कार्यकारिणी सदस्यों में विजय कुमार मेहरा, ओंकार सिंह चौहान, अनिल मीणा, मनीष यादव और कुंती पटेल शामिल हैं।

बैरसिया तहसील

दिनेश कुमार शुक्ला अध्यक्ष, मिट्ठू लाल मैथिल उपाध्यक्ष, हरनाथ सिंह मेहर सचिव, इंदर सिंह चौहान कोषाध्यक्ष, गरिमा श्रीवास्तव सह सचिव, कार्यकारिणी सदस्यों में रामराज सोलंकी, विपिन भार्गव, किशोरी लाल अहिरवार, तोरण सिंह प्रजापति, भारती विश्वकर्मा, तारन सिंह राजपूत आदि शामिल हैं।

इनका भी निर्वाचन

संगठन मंत्री संजय माछीवाल फंदा तहसील, सुशीला पवार महानगर संगठन मंत्री, उमाकांत अवस्थी कोलार तहसील संगठन मंत्री, राजेश श्रीवास्तव कोलार नगर संगठन मंत्री, प्रवीण तिवारी संगठन मंत्री फंदा भी निर्विरोध निर्वाचित हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.