नया विवाद:एनजीटी के आदेश पर चंदनपुरा बाघ भ्रमण क्षेत्र में निर्माणों की जांच करने वाली कमेटी की रिपोर्ट पर सवाल

Updated on 11-01-2025 12:19 PM

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश पर चंदनपुरा-मेंडोरा-मेंडोरी बाघ भ्रमण क्षेत्र में पर्यावरणीय असंतुलन की जांच के लिए बनाई गई कमेटी ने अपनी रिपोर्ट पेश की है। इसमें कहा गया है कि यह संरक्षित वन नहीं है, इसलिए निर्माण की अनुमति दी गई।

हालांकि, सुनवाई में प्रस्तुत दस्तावेज बताते हैं कि 2022 में चंदनपुरा के 238.141 हेक्टेयर क्षेत्र को संरक्षित वन घोषित किया गया था, जहां निर्माण प्रतिबंधित है।

कमेटी का तर्क है कि यह क्षेत्र बाघ मूवमेंट जोन है, लेकिन इसे आधिकारिक तौर पर टाइगर रिजर्व या इको-सेंसिटिव जोन घोषित नहीं किया गया। वन अधिनियम, 1927 की धारा 29 के तहत संरक्षित करने की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई।

रातापानी अभयारण्य से यहां बाघ आते हैं। हालांकि, रातापानी अब टाइगर रिजर्व घोषित हो चुका है। शुक्रवार को ही यहां एक बाघ ने गाय का शिकार किया। वन विभाग ने इस क्षेत्र में आवाजाही रोक दी है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 3 मार्च को होगी।

आरोप... इकोलॉजी बदलेगी तो मौसम पर पड़ेगा असर

एनजीटी में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता राशिद नूर खान की ओर से यशदीप सिंह ने बताया कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की 2018 की रिपोर्ट में चंदनपुरा क्षेत्र को बाघों का प्रजनन क्षेत्र माना गया है। इसलिए बायपास में नेशनल पार्कों के बीच से बनने वाले हाईवे के मापदंडों का पालन किया जाए, ताकि वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर प्रभावित न हो।

यह इलाका भोपाल के दक्षिण-पश्चिम में है, जहां से शहर में ताजा हवा का बहाव आता है, यदि इस इलाके की इकोलॉजी बदलेगी तो उसका असर पूरे शहर के मौसम पर पड़ेगा। रसूखदारों ने विवादित भूमि खरीदी है, जहां एक दर्जन से अधिक बाघ सक्रिय हैं। अगली सुनवाई 3 मार्च को होगी।

निर्माणों से बाघों की आवाजाही बंद होगी...

चंदनपुरा क्षेत्र को भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 29 के तहत 2021 में संरक्षित वन घोषित कर दिया गया था। रातापानी से बाघ यहां ब्रीडिंग के लिए आते हैं। पश्चिमी रिंगरोड परियोजना टाइगर कॉरिडोर को काट रही है। इससे बाघों की आवाजाही बंद हो जाएगी और प्रजनन स्थल दुर्गम हो जाएंगे।

समिति ने चंदनपुरा को संरक्षित वन मानने से इनकार किया, पढ़ें रिपोर्ट...

अधिसूचना पर : चंदनपुरा क्षेत्र को वन विभाग ने वृक्षारोपण के लिए राजस्व विभाग से लिया था, यह संरक्षित वन या संघटित वन अधिसूचित नहीं है।

टाइगर रिजर्व नहीं: यह क्षेत्र बाघ गलियारे के रूप में पहचान की गई जगहों में से एक है, लेकिन इसे आधिकारिक रूप से टाइगर रिजर्व नहीं घोषित किया।

बाघों की मौजूदगी: समिति ने माना कि यहां बाघों व अन्य वन्यजीवों की मौजूदगी है, लेकिन कानूनी तौर पर इसे संरक्षित वन का दर्जा देने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया। यह रतनपुरा और सतपुड़ा से पूरी तरह नहीं जुड़ा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.