भोपाल के जीजी फ्लाईओवर की नई डेडलाइन:गायत्री मंदिर छोर की आरई वॉल इसी माह पूरी होगी

Updated on 12-10-2024 11:32 AM

गणेश मंदिर से गायत्री मंदिर तक 2.7 किमी निर्माणाधीन जीजी फ्लाईओवर की नई डेडलाइन अब 15 नवंबर तय कर दी गई है। गणेश मंदिर के पास लगा मेट्रो का स्ट्रक्चर हट गया है। वल्लभ भवन छोर पर डामरीकरण अंतिम दौर में है।

गायत्री मंदिर छोर पर फ्लाईओवर की ढाल (आरई वॉल) इस महीने के आखिर तक तैयार हो जाएगी। बिजली फिटिंग, ट्रैफिक सिग्नल और रोड साइनेज जैसे काम जोड़ लें तो 15 नवंबर तक फ्लाईओवर पूरी तरह तैयार हो सकता है। उद्घाटन की तारीख सीएम डॉ. मोहन यादव और पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह की सहमति से तय होगी।

फ्लाईओवर की सभी एप्रोच रोड पर बिटुमिनस कांक्रीट किया जा रहा है। जानकारों के अनुसार बिटुमिनस कांक्रीट से बनी रोड कम से कम 5 साल चलती है, जबकि साधारण डामर से बनी रोड को अमूमन हर साल बारिश के बाद पैचवर्क की जरूरत पड़ती है। गणेश मंदिर एंड से फ्लाईओवर को सावरकर सेतु से जोड़ने वाली सड़क भी अगले सप्ताह तक तैयार हो जाएगी।

मैनिट तैयार कर रहा पूरे रूट का प्लान

फ्लाईओवर के लिए पीडब्ल्यूडी मैनिट के सहयोग से ट्रैफिक प्लान बना रहा है। मैनिट इन दिनों इसके लिए ग्राउंड पर सर्वे कर रहा है, ताकि फ्लाईओवर के ऊपर और नीचे से गुजरने वाले संभावित ट्रैफिक का ठीक-ठीक अनुमान लगाया जा सके। पीडब्ल्यूडी ने फ्लाईओवर की प्लानिंग के समय कहा था कि आरकेएमपी स्टेशन, एमपी नगर, वल्लभ भवन और सुभाष नगर की ओर आने-जाने वाले ट्रैफिक का करीब 60 फीसदी आरओबी के ऊपर से गुजर जाएगा। ब्रिज से उतरने और चढ़ने वाले और नीचे से गुजरने वाले ट्रैफिक को गणेश मंदिर, गायत्री मंदिर और वल्लभ भवन सिरों पर रेगुलेट करने का प्लान बन रहा है।

दो लाख आबादी को सीधा फायदा

एमपी नगर, अरेरा हिल्स और आरकेएमपी रोज आने-जाने वाली करीब दो लाख आबादी को फ्लाईओवर से सीधा फायदा होगा। बावड़िया कला और कोलार से एमपी नगर होते हुए मेन स्टेशन जाने वाले लोग बावड़िया आरओबी, सावरकर सेतु, जीजी फ्लाईओवर और सुभाष आरओबी का उपयोग करेंगे। बड़े इलाके को जाम से राहत मिलेगी।

15 हजार से अधिक पीसीयू...

इस रोड पर पीक ऑवर में 15 हजार से अधिक पीसीयू होता है। एमपी नगर का यह इलाका ट्रैफिक के लिहाज से सबसे व्यस्त है। रोज जाम के हालात बनते हैं।

सभी बाधाएं दूर, 15 नवंबर तक पूरा होगा जीजी फ्लाईओवर की सभी बाधाएं दूर हो गईं हैं। इस महीने के अंत तक गायत्री मंदिर की आरई वॉल भी तैयार हो जाएगी। हमने ब्रिज को तैयार करने के लिए 15 नवंबर की डेडलाइन तय की है। - आरके मेहरा, ईएनसी, पीडब्ल्यूडी



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.