नई आबकारी नीति लागू, 15 प्रतिशत बढ़ जाएंगे शराब के दाम

Updated on 01-04-2024 12:31 PM

 एक अप्रैल यानि आज से प्रदेश में नई आबकारी नीति लागू हाे जाएगी।इसके चलते अंग्रेजी शराब से लेकर बियर तक की दरों में 15 प्रतिशत तक वृद्धि हो जाएगी। जिससे अब सुरा प्रेमियों को जेब अधिक ढीली करनी होगी।बताया जा रहा है नई नीति के तहत बियर, ब्रांडी, व्हिस्की और रम की दरों में 150 से लेकर 200 तक बढ़ोतरी हो जाएगी। इधर, राजधानी सहित प्रदेश भर में शराब दुकानों का नवीनीकरण हो गया है।पांच प्रतिशत दुकानों को छोड़ दिया जाए तो 95 प्रतिशत का नवीनीकरण रिजर्व प्राइस 15 प्रतिशत पर हुआ है।

दरअसल, राजधानी की 87 शराब दुकानों के लिए लक्ष्य 916 करोड़ तय किया गया है। जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 793 करोड़ था। आबकारी विभाग ने तय लक्ष्य 916 करोड़ के एवज में घटकर 2.42 प्रतिशत कम रहा, जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 के वार्षिक मूल्य से बढ़कर 12.22 प्रतिशत से अधिक है। प्रदेश के सभी जिलों की 3600 कम्पोजिट मदिरा दुकानों का निष्पादन छोटे समूह में किया गया। आबकारी विभाग ने करीब 15000 करोड़ रुपए का लक्ष्य रखा है।

तीन शराब समूह नीलाम करने देर रात चली मशक्कत

रविवार को अंतिम दिन तीन समूह आरएसके, हमीदिया रोड और स्टेशन बजरिया के लिए ई-बोली लगाई गई। इस दौरान तीनों समूह के लिए 33 टेंंडर विभाग को मिले। रविवार को तय रिजर्व प्राइस से घटकर सात प्रतिशत कम राशि पर आरएसके और 16 प्रतिशत कम पर स्टेशन बजरिया के टेंडर स्वीकार कर लिए गए। वहीं हमीदिया रोड समूह की दुकानों के लिए देर रात तक मशक्कत चलती रही। रात में घटकर 25 प्रतिशत पर इस समूह को भी नीलाम कर दिया गया।

2.42 प्रतिशत कम मिला लक्ष्य

16 समूहों की शराब दुकानें नवीनीकरण के माध्यम से की गई। इससे विभाग को 427 करोड़ का राजस्व मिला। दस समूह की दुकानें लाटरी की माध्यम से हुई। इससे विभाग को 303 करोड़ का राजस्व मिला। नौ समूह की शराब दुकानें ई-टेंडर के माध्यम से नीलाम हुई। विभाग को इससे 164 करोड़ का राजस्व मिला। यह राशि तय लक्ष्य से घटकर 2.42 रही। विभाग ने 916 करोड़ का लक्ष्य किया था, जबकि उसे 894 करोड़ का राजस्व मिला।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.