रोटरी क्लब ऑफ इंदौर प्रोफेशनल्स की नई कार्यकारिणी घोषित, भानु तापड़िया बने निर्वाचित अध्यक्ष

Updated on 01-07-2025 03:45 PM

इंदौर: इंदौर की प्रतिष्ठित संस्था रोटरी क्लब ऑफ इंदौर प्रोफेशनल्स ने सत्र 2025–26 के लिए अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। पूर्ण पारदर्शिता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत हुए चुनाव में रोटेरियन भानु तापड़िया को क्लब का नया अध्यक्ष चुना गया है, वहीं सचिव पद की जिम्मेदारी रोटेरियन सुनील अत्री को सौंपी गई है। नई टीम 1 जुलाई 2025 से कार्यभार संभालेगी।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन भानु तापड़िया ने कहा कि क्लब सदैव रोटरी के सिद्धांतों पर चलते हुए सेवा कार्यों को नई दिशा देने का प्रयास करता रहा है और आगे भी शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण जैसे सामाजिक कार्यों पर विशेष ध्यान देगा। उन्होंने भरोसा जताया कि सभी सदस्यों के सहयोग से क्लब अपनी गतिविधियों को और प्रभावी बनाएगा और समाज में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

 क्लब सचिव रोटेरियन सुनील अत्री ने कहा कि नई कार्यकारिणी क्लब की कार्यप्रणाली को अधिक संगठित और उत्तरदायी बनाए रखने के लिए प्रयास करेगी। रोटरी क्लब ऑफ इंदौर प्रोफेशनल्स विगत वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य, सामुदायिक सेवा और युवाओं के मार्गदर्शन जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देता आया है।

नए सत्र में भी क्लब द्वारा युवाओं के लिए करियर गाइडेंस सेमिनार, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण अभियान और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए सहायता योजनाओं जैसी विभिन्न गतिविधियां नियोजित की जाती रहेंगी। क्लब अपनी गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए शहर में सेवा और सहयोग की भावना को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.