मौसम विभाग का नया प्रयोग:गर्मी के पूर्वानुमान में नक्शे के रूप में जारी होगा अलर्ट

Updated on 08-04-2025 12:59 PM

मौसम विभाग ने गर्मी के लिए जारी किए जाने वाले पूर्वानुमान में एक नया प्रयोग किया है। अब चार अलग-अलग रंग के नक्शे भी फोरकास्ट में इलाकेवार बताए जाएंगे। इसी नक्शे के हिसाब से अलर्ट बताया जाएगी। जिस इलाके के नक्शे में लाल रंग होगा वहां दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच खुले में काम करना, मैदान में खेलना, कूदना जोखिम भरा हो सकता है। बाकी तीन नक्शे ग्रे (धूसर), पीला(यलो), ऑरेंज (संतरा) रंग के हैं।

मौसम केंद्र के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि इन चारों रंगों के आधार पर संबंधित इलाके में अधिकतम तापमान, हवा की रफ्तार, सापेक्ष आर्द्रता (रिलेटिव ह्यूमिडिटी) यानी नमी कितनी हो सकती है, इसका फोरकास्ट किया जाएगा। इसके साथ प्रशासन को सुझाव भी दिया जाएगा कि पूर्वानुमान के आधार पर यदि ऐसा मौसम रहा संबंधित इलाके के लोगों ( मानव शरीर) की सेहत पर क्या असर पड़ सकता है। इस इंडेक्स की यूनिट को भी तापमान की ही तरह डिग्री में दर्शाया जाएगा।

समझें पूर्वानुमान के लिए यह क्यों जरूरी है

डॉ सिंह ने बताया कि अभी तक गर्मी में लू की चेतावनी जारी की जाती थी। इसमें तकनीकी दिक्कत यह आ रही थी कि सभी इलाकों में सामान्य तापमान एक जैसा नहीं होता है लेकिन लू चलने के तय मापदंड एक जैसे थे। यदि किसी शहर या कस्बे में दिन का सामान्य तापमान 43 डिग्री है और वहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया तो वह सामान्य से सिर्फ दो डिग्री ही ज्यादा कहलाएगा। लू चलने का मापदंड यह है कि जब दिन का सामान्य से 4.5 डिग्री से 6.5 डिग्री के बीच हो तब लू चलना माना जाता है। इस तकनीकी दिक्कत के समाधान के लिए ही हीट इंडेक्स का फार्मूला लाया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.