पेपर लीक से निपटने का नया फार्मूला, हर जिले के लिए अलग होंगे पांचवीं व आठवीं के प्रश्नपत्र

Updated on 26-02-2024 12:07 PM

भोपाल: स्कूल शिक्षा विभाग ने इस बार पेपर लीक से निपटने के लिए नया फार्मूला तैयार किया है। विभाग ने इस बार हर जिले के लिए अलग-अलग प्रश्नपत्र तैयार किया है, ताकि किसी एक जिले में पेपर लीक होने पर सिर्फ उसी जिले की परीक्षा को निरस्त किया जा सके। यह व्यवस्था इस बार पांचवीं-आठवीं बोर्ड परीक्षा में की गई है।

बोर्ड परीक्षा के लिए सख्ती बरती गई है

अगर फार्मूला सफल रहा तो आगे 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में भी अपनाया जाएगा। इस बार पांचवीं व आठवीं की बोर्ड परीक्षा के लिए विभाग की ओर से काफी सख्ती बरती गई है। वहीं, प्रदेश के 15 फीसद केंद्रों पर उसी दिन प्रश्नपत्रों को फोटो कापी कर विद्यार्थियों में वितरित किया जाएगा। सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र भी उसी स्कूल में ना होकर पांच से 10 किमी दूर कर दिया गया है। इस संबंध में दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि ये परीक्षाएं छह मार्च से 14 मार्च तक आयोजित होंगी। प्रदेश के सरकारी व निजी स्कूलों के करीब 24 लाख विद्यार्थी 12 हजार से अधिक परीक्षा केंद्र पर शामिल होंगे। दोनों परीक्षाएं सुबह नौ बजे से दोपहर 11.30 बजे तक चलेंगी। विद्यार्थियों को सुबह आठ बजे से ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। भोपाल जिले में 201 केंद्रों पर 78 हजार बच्चे शामिल होंगे।

प्रश्नपत्र एससीईआरटी और एनसीईआरटी पाठ्यक्रमों के आधार पर तैयार

पांचवीं व आठवीं का पहला पेपर प्रथम भाषा-हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू व मराठी का होगा। इस बार हिंदी, अंग्रेजी व संस्कृत भाषा का प्रश्नपत्र एससीईआरटी और एनसीईआरटी दोनों पाठ्यक्रमों के आधार पर तैयार किए गए हैं। प्रथम भाषा के रूप में उर्दू या मराठी का चयन करने पर द्वितीय भाषा अंग्रेजी व अतिरिक्त भाषा के रूप में हिंदी का पेपर देना होगा। वहीं प्रथम भाषा के रूप में अंग्रेजी का चयन करने पर द्वितीय भाषा में हिंदी का पेपर देना अनिवार्य होगा। जिला एवं ब्लाक स्तर पर परीक्षा कंट्रोल रूम की व्यवस्था की जाएगी, ताकि वार्षिक परीक्षा आयोजन संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। इसमें हेल्पलाइन की व्यवस्था भी की जाएगी।

इस बार पेपर लीक से बचाने के लिए पांचवीं व आठवीं का प्रश्नपत्र सभी जिलों के लिए अलग-अलग तैयार किया जा रहा है। हर विषय का जिले वार प्रश्नपत्रों का बंडल तैयार किया गया है। वहीं 15 फीसद केंद्रों पर फोटोकापी कराकर उसी दिन प्रश्नपत्र वितरित किया जाएगा।

 - धनराजू एस, संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.