कांग्रेस दफ्तर में नई लाइब्रेरी की शुरुआत:नेहरू-गांधी की किताबें रखी, कहा- हमने यूनिवर्सिटी बनाई, भाजपा ने व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी चलाई

Updated on 30-08-2025 09:32 PM

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में शनिवार को एक नई लाइब्रेरी की शुरुआत की गई। लाइब्रेरी का उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने किया। कांग्रेस का कहना है कि इस लाइब्रेरी का उद्देश्य युवाओं तक भारत की आजादी का सच्चा इतिहास पहुंचाना है।

लाइब्रेरी की शुरुआत एक हजार किताबों से की गई है। ये सभी किताबें कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं से दान में ली गई हैं। कांग्रेस विचार विभाग प्रमुख भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि भविष्य में हम यहां एक पॉडकास्ट स्टूडियो और फैक्ट चेक लैब भी शुरू करने वाले हैं।

मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि देश में संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए जो लड़ाई लड़ी जा रही है, उसमें अध्ययन की अहम भूमिका है। इसी सोच के साथ हमने कांग्रेस कार्यालय में इस लाइब्रेरी का उद्घाटन किया है। देश की मूल आत्मा, देश के संविधान को बचाने के लिए जो भी कांग्रेस पार्टी को करना पड़ेगा, वो हम प्रदेश के लोगों की ताकत का उपयोग करके करेगी।

यह लड़ाई यूनिवर्सिटी बनाम वॉट्सऐप यूनिवर्सिटी की

कांग्रेस विचार विभाग के प्रमुख भूपेंद्र गुप्ता का कहना है कि जब तक आजादी के आंदोलन की पीढ़ी जिंदा थी, तब तक आरएसएस छुपा हुआ था, वह भारत के इतिहास के साथ खिलवाड़ नहीं कर पा रहा था। क्योंकि, लोगों ने सब कुछ अपनी आंखों से देखा था लेकिन, आज की पीढ़ी ने ये सब नहीं देखा है। बीजेपी वॉट्सऐप यूनिवर्सिटी के माध्यम से झूठ फैलाकर उन्हें भ्रमित कर रही है। कांग्रेस ने देश में विश्वविद्यालय बनाकर अपना योगदान दिया जबकि बीजेपी के मोदी युग ने वॉट्सऐप यूनिवर्सिटी बनाई।

नेताओं-कार्यकर्ताओं से दान में ली गई किताबें

लाइब्रेरी में करीब एक हजार किताबों का संग्रह हो चुका है। ये सभी किताबें कांग्रेसी नेताओं-कार्यकर्ताओं से दान में ली गई हैं। गुप्ता ने बताया कि अभी कई और किताबें आना बाकी हैं। कुछ महीनों में इस लाइब्रेरी में 10 हजार से भी अधिक किताबें होंगी। हम इस लाइब्रेरी के माध्यम से युवाओं में पढ़ने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना चाहते हैं।

कांग्रेस नेता करेंगे पॉडकास्ट, फैक्ट चेक लैब भी बनेगी

आने वाले समय में कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में एक पॉडकास्ट स्टूडियो भी बनाया जाएगा, जिसमें कांग्रेस नेता आकर अपने पॉडकास्ट शूट कर पाएंगे। इसके अलावा एक फैक्ट-चेक लैब बनाने की भी बात कही जा रही है। कांग्रेस का कहना है कि लाइब्रेरी में रखी गई किताबों के छोटे-छोटे ब्लॉग बनाकर हम अपने सभी कार्यकर्ताओं तक पहुंचाएंगे, जिससे वे तथ्यात्मक रूप से पार्टी का पक्ष रख सकें।

विदेशी लेखकों की किताबें भी उपलब्ध

कांग्रेस की लाइब्रेरी में क्रांतिकारी साहित्य से लेकर गीता, उपनिषद जैसे धार्मिक ग्रंथ,नेहरू, गांधी और अंबेडकर की जीवनी,कांग्रेस के इतिहास, भारत का संविधान और विभिन्न विषयों पर आधारित उपन्यास रखे गए हैं। पुस्तकालय में युवा नोआ हरारी और विलियम डैलरिम्पल जैसे विदेशी लेखकों की भी कुछ किताबें उपलब्ध हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.