मध्‍य प्रदेश में एक अप्रैल से लागू होंगी संपत्ति की नई दरें, मिली मंजूरी

Updated on 12-03-2024 11:30 AM
 भोपाल । मध्‍य प्रदेश में एक अप्रैल से संपत्ति की दरों में औसत आठ प्रतिशत वृद्धि हो जाएगी। केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक सोमवार को महानिरीक्षक पंजीयन एम सेलवेंद्रन की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें वर्ष 2004-25 के लिए अचल संपत्ति के बाजार मूल्य गाइडलाइन एवं उसके उपबंधों का अनुमोदन किया गया। बैठक में बोर्ड के सदस्य भी शामिल थे।वर्ष 2024-25 में अचल संपत्ति के पंजीयन के लिए प्रस्तुत होने वाले दस्तावेजों का बाजार मूल्य निर्धारण किया जाना था। इसके लिए विभिन्न जिलों ने पिछले वर्षों में पंजीबद्ध कुल दस्तावेजों और स्थानों, बाजार मूल्य से अधिक मूल्य पर पंजीबद्ध दस्तावेजों और स्थानों की जानकारी दी गई थी।

एआइ के माध्यम से संभावित वृद्धि वाले क्षेत्रों और स्थानों की जानकारियां भी दी गई थी। सभी जिला एवं उप जिला मूल्यांकन समिति द्वारा किए गए मैदानी सर्वे के आधार पर संपदा टू साफ्टवेयर के माध्यम से केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड के समक्ष प्रस्ताव अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किए थे।
बोर्ड द्वारा जिला मूल्यांकन समिति से गाइडलाइन वर्ष 2024-25 के अनुमोदित प्रस्तावों पर विचार किया गया और उसे एक अप्रैल 2024 से प्रभावशील करने का निर्णय लिया गया है। गाइडलाइन दरों में औसत आठ प्रतिशत वृद्धि की जा रही है। बैठक में केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड द्वारा भूमि भवन एवं स्थावर संपत्ति के मानदंडों एवं उपबंधों पर विचार किया गया। इसके बाद वर्तमान में प्रचलित उपबंधों 2023-24 को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए मान्य किया गया है।

नए वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले के कुल 1443 स्थानों पर प्रापर्टी की दरों में 7.19 प्रतिशत तक वृद्धि होगी। इनमें से ग्रामीण क्षेत्र के 215 स्थानों पर 5.48 प्रतिशत और शहरी क्षेत्र के 1228 स्थानों पर 8.9 प्रतिशत वृद्धि होगी। बता दें कि शहर में कुल 3900 स्थान हैं, जिनमें से 2457 स्थानों पर किसी तरह की कोई वृद्धि नहीं की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.