प्रदेश में कोविड टीकाकरण में बना नया कीर्तिमान

Updated on 30-12-2021 06:10 PM

भोपाल मध्यप्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण कार्यक्रम में आज 29 दिसम्बर को फिर एक नया कीर्तिमान बना है। कुल पात्र नागरिकों में 5 करोड़ को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने में सफलता हासिल हुई है। अब तक 10 करोड़ 20 लाख 92 हजार 641 वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। इसमें 5 करोड़ 20 लाख 77 हजार 158 नागरिकों को वैक्सीन की प्रथम डोज और 5 करोड़ 15 हजार, 483 नागरिकों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने में मध्यप्रदेश देश में अव्वल है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वैक्सीनेशन कार्य में प्रदेशवासियों द्वारा ली जा रही रूचि और उनकी सजगता के लिए धन्यवाद देते हुए सराहना भी की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि प्रदेश को कोरोना से सुरक्षा देने के लिए सभी आवश्यक सावधानियों को अपनाने के साथ वैक्सीनेशन लगवाना भी बहुत जरूरी है। लक्षित समूह को शत-प्रतिशत वैक्सीन के दोनों डोज लग जाए, इसके लिए जनभागीदारी के साथ टीकाकरण महाअभियानों की श्रंखला चलाई गई, जिसके परिणामस्वरूप मध्यप्रदेश ने टीकाकरण में कई बार रिकार्ड भी बनाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज हम वैक्सीन का दूसरा डोज लगाने में देश में नम्बर एक बने है। यह उपलब्धि जनता के सहयोग से प्राप्त की है। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री, अधिकारी, चिकित्सकीय अमला, समाजसेवी संस्थाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, धर्मगुरू, कोरोना वालेंटियर्स, मीडिया के साथियों सहित जन-प्रतिनिधियों ने अहम भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश की जागरूकता जनता और सभी के मिले-जुले प्रयासों से हम लक्षित समूह को शीघ्र ही वैक्सीन की दोनों डोज लगाने में सफल होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.