मध्यप्रदेश बिजली सेक्टर के इतिहास में अधिकतम मांग व सप्लाई का नया रिकार्ड

Updated on 25-12-2021 05:22 PM

भोपाल।  मध्यप्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग सप्लाई के नए रिकार्ड एक साथ बने। आज 24 दिसंबर को दोपहर 12.56 बजे बिजली की अधिकतम मांग का नया रिकार्ड 15692 मेगावाट दर्ज हुआ। वहीं गत दिवस 23 दिसंबर को प्रदेश में बिजली सप्लाई का नया रिकार्ड कायम हुआ। इस दिन 2956.27 लाख यूनिट बिजली की सप्लाई पूरे प्रदेश में की गई। इससे पूर्व मध्यप्रदेश में 31 दिसंबर 2020 को 2954.77 लाख यूनिट बिजली की सप्लाई हुई थी।

 मध्यप्रदेश में पिछले एक सप्ताह से बिजली की मांग 15 हजार मेगावाट से ऊपर दर्ज हो रही है। बिजली कंपनियों के बेहतर प्रबंधन और सुदृढ़ नेटवर्क के कारण बिजली की इस अधिकतम मांग की सफलतापूर्वक सप्लाई हुई और प्रदेश में कहीं भी विद्युत व्यवधान नहीं हुआ। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस उपलब्धि के लिए पूरे स्टॉफ को बधाई दी है।

आज जब प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग दर्ज हुई उस समय मध्यप्रदेश पश्चि क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (इंदौर उज्जैन संभाग) में बिजली की अधिकतम मांग 6021 मेगावाट, मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (भोपाल ग्वालियर संभाग) में 5145 मेगावाट और मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (जबलपुर, सागर रीवा संभाग) में 4240 मेगावाट दर्ज हुई। रेलवे की मांग 286 मेगावाट रही। उल्लेखनीय है कि 22 दिसंबर को पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की अब तक सर्वाधिक बिजली मांग 4463 मेगावाट दर्ज हुई।

- प्रदेश में कैसे हुई बिजली सप्लाई

प्रदेश में आज 24 दिसंबर को जब बिजली की अधिकतम मांग 15692 मेगावाट दर्ज हुई, उस समय बिजली की सप्लाई में मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के ताप जल विद्युत गृहों का उत्पादन अंश 3650 मेगावाट, इंदिरा सागर-सरदार सरोवर-ओंकारेश्वर जल विद्युत परियोजना का अंश 1048 मेगावाट, एनटीपीसी अंश 4185 मेगावाट, जेपी बीना-बीएलएल 247, आईपीपी का अंश 2606 मेगावाट रहा और बिजली बैंकिंग से 2107, अन्य स्त्रोत जैसे रिहंद, माताटीला, राजघाट का अंश 638 और नवकरणीय स्त्रोत से प्रदेश को 1211 मेगावाट बिजली प्राप्त हुई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.