शाहपुरा होटल मर्डर केस में नया खुलासा, गला घोंटने और अधिक खून बहने से हुई थी युवती की मौत

Updated on 16-04-2024 12:16 PM
भोपाल। शाहपुरा के बावड़िया कलां स्थित होटल के स्क्वायर में हरियाणी की युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित रितुल पांडे के साथ देह व्यापार से जुड़े तीन अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें होटल का कर्मचारी कस्टम कालोनी कोलार रोड निवासी 35 वर्षीय इंद्रबहादुर सिंह, जनता कालोनी हबीबगंज निवासी 29 वर्षीय सागर उर्फ सुरेंद्र चौहान और होटल मैनेजर 27 वर्षीय यागेश कुमार शामिल हैं। इसके अलावा देह व्यापार के धंधे में लिप्त महिला महक यादव और कुणाल ठाकुर फरार होने में कामयाब हो गए। गिरफ्तार आरोपितों को 18 अप्रैल तक रिमांड पर लिया गया है।

पीएम रिपोर्ट से खुलासा

उधर, पुलिस ने पहचान नहीं होने और स्वजन के नहीं आने पर वीडियोग्राफी के साथ सोमवार को युवती का पोस्टमार्टम कराया। इसमें पीएम रिपोर्ट में गला घोंटने और अधिक खून बहने से मौत की पुष्टि हुई। इसके लिए पुलिस ने मुख्य आरोपित के वीर्य के नमूने भी लिए हैं।

एक महिला भी आरोपित

बता दें कि 27 वर्षीय युवती का होटल के स्क्वायर के कमरे में शनिवार देर रात शव मिला था। पुलिस ने इस मामले में कोलार के निगरानी बदमाश रितुल पांडे पर हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। उसके बाद पुलिस ने युवती के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि मामला देह व्यापार से जुड़ा हुआ था। इस मामले में एक महिला समेत पांच आरोपितों के खिलाफ देह व्यापार और मानव तस्करी की धाराओं में एफआइआर दर्ज की गई।

पुलिस को शंका, महिला का आधार कार्ड फर्जी

पुलिस सूत्रों का कहना है कि जिस युवती की हत्या हुई है, उसके पास से मिले आधार कार्ड पर फरीदाबाद हरियाणा के सी-सेक्टर का पता था। हालांकि इस आधार पर युवती की पहचान नहीं हो सकी है। इसके अलावा पुलिस ने दिल्ली और हरियाणा में उसकी पहचान की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस को शंका है कि उसका आधार कार्ड फर्जी हो सकता है। इसके बाद पुलिस ने स्वजन की गैरमौजूदगी में उसका पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। अब पुलिस दो दिन तक मृतका के स्वजन का इंतजार करेगी और उसके बाद अज्ञात मानकर उसके शव को दफनाया जाएगा। पुलिस युवती का नाम भी फर्जी मानकर चल रही है।

होटल में चलता था देह व्यापार

पुलिस सूत्रों की मानें तो होटल में अवैध रूप से देह व्यापार चलता था। जिस युवती की हत्या हुई, वह होटल के पूर्व कर्मचारी सागर के संपर्क में कई दिनों से थी। उसके मोबाइल फोन में बातचीत का रिकार्ड भी पुलिस को मिला है। सागर और रितुल की दोस्ती पहले से थी। रितुल के कहने पर सागर ने कुणाल के माध्यम से उसे बुलाया था। महक ने चार हजार रुपये युवती को उपलब्ध करवाए थे। पुलिस जांच में यह भी पता चला कि कुणाल अक्सर होटल में लड़कियों के फोटो छोड़कर जाता था। इस लड़की को बुलाने के लिए चार हजार रुपये मुख्य आरोपित रितुल पांडे ने भुगतान किया था। बता दें कि महक देह व्यापार के कारोबार से जुड़ी है। इसके अलावा होटल के योगेश और इंद्र बहादुर इस धंधे में शामिल हैं। होटल में एक तरह से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। इसकी जानकारी स्थानीय थाने को भी थी।

युवती के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट

इस मामले में दूसरी कहानी भी चल रही है। अभी तक पुलिस उस युवक के बारे में जानकारी नहीं जुटा पाई है जो रितुल के बाद कमरे में गया था। रितुल ने अपने बयान में इस बात का राजफाश किया है कि मारपीट के बाद जब वह दोबारा कमरे में पहुंचा तो युवती जिंदा थी। उसने पुलिस को बताया कि शुरुआत में उसने युवती से कुछ डिमांड की तो उसने उसके हाथ की अंगुली में उसने काट लिया था। इस कारण विवाद बढ़ गया। रितुल ने मारपीट की बात भी कबूल की है, लेकिन उसके साथ दंरिदगी करने की बात से मना कर रहा है। जबकि युवती के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट मिलने पर पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म की धारा भी बढ़ा दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.