एमपी-जापान रिश्तों को नई मजबूती:सीएम ने टोक्यो में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

Updated on 28-01-2025 01:01 PM

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 28 जनवरी को जापान की राजधानी टोक्यो में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज से मुलाकात की। इम्पीरियल होटल में हुई इस बैठक के दौरान दोनों ने भारत-जापान के ऐतिहासिक और मजबूत संबंधों को और गहरा करने पर चर्चा की। साथ ही, उन्होंने मध्य प्रदेश और जापान के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर भी जोर दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव जापान के चार दिवसीय दौरे पर हैं, जो 31 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान वे जापान के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों को 24-25 फरवरी को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS 2025) के लिए आमंत्रित करेंगे।

मुख्यमंत्री का सोशल मीडिया संदेश

डॉ. मोहन यादव ने अपनी मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा:'मध्य प्रदेश और जापान की मित्रता में एक नया अध्याय जोड़ने की शुरुआत। भारतीय राजदूत सिबी जॉर्ज के साथ बैठक में दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत संबंधों और औद्योगिक साझेदारी के नए अवसरों पर चर्चा हुई।'

प्रवासी भारतीयों ने किया पारंपरिक स्वागत

सीएम यादव के टोक्यो पहुंचने पर प्रवासी भारतीय समुदाय ने उनका जोरदार स्वागत किया। तिलक, साफा और पारंपरिक तलवार भेंट करते हुए एनआरआई समुदाय ने उनका अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री का जापान दौरा: प्रमुख कार्यक्रम

महात्मा गांधी पार्क में पुष्पांजलि: सीएम यादव एडो गावा सिटी स्थित महात्मा गांधी पार्क जाकर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देंगे।

'सेलिब्रेटिंग इंडिया-जापान रिलेशनशिप': भारतीय दूतावास में आयोजित इस रोड शो में मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे।

उद्योगपतियों से वन-टू-वन मीटिंग: सीएम यादव जापान के प्रमुख संगठनों जैसे केदानरेन और जेट्रो एचक्यू के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

कोबे और ओसाका यात्रा: सीएम यादव 'सिस्मेक्स' और 'पैनासोनिक एनर्जी' जैसी कंपनियों के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और उनकी साइट्स का दौरा करेंगे।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS 2025)

भोपाल में 24-25 फरवरी को होने वाली इस समिट में दुनियाभर के निवेशकों की भागीदारी होगी। सीएम यादव इस दौरान जापानी उद्योगों के साथ मध्य प्रदेश में निवेश और साझेदारी के अवसरों को बढ़ावा देने पर जोर देंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.